फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

क्वारंटीन में बहन हुमा कुरैशी संग बर्थडे मनाएंगे साकिब सलीम, कहा- 'कभी नहीं भूल पाऊंगा'

Wed, 08 Apr 2020 11:27 AM IST
shrilata biswas अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: shrilata biswas Updated Wed, 08 Apr 2020 11:27 AM IST
विज्ञापन
saqib saleem celebrate birthday with sister huma qureshi during lockdown
Saqib Saleem and Huma Qureshi - फोटो : social media

रेस 3 और रंगबाज फेम साकिब सलीम आज 32 वर्ष के हो गए। जिंदगी के इस खास दिन का धूमधाम से जश्न मनाने की जगह वह इस बार जन्मदिन घर की चारदीवारी में सेलिब्रेट करने के लिए मजबूर हैं। इस खास मौके का जश्न वह अपनी बहन अभिनेत्री हुमा कुरैशी के साथ मना रहे हैं। 

saqib saleem celebrate birthday with sister huma qureshi during lockdown
साकिब सलीम - फोटो : सोशल मीडिया

साकिब के अनुसार पिछली बार की तुलना में यह उनका बेहतर बर्थडे है जिसे वह जिंदगी भर नहीं भूल पाएंगे। इस बारे में बात करते हुए साकिब ने बताया, 'इस साल मैं अपना बर्थडे अच्छे तरीके से मनाने वाला हूं। पिछले साल मैं अपने जन्मदिन पर काम कर रहा था इस वजह से इस बार घर में रहते हुए जन्मदिन सेलिब्रेट करना काफी बेहतर है।'

saqib saleem celebrate birthday with sister huma qureshi during lockdown
हुमा कुरैशी, साकिब सलीम - फोटो : social media

साकिब आगे कहते हैं, 'मैं अपनी बहन हुमा के साथ भी समय व्यतीत करूंगा। हमें चेस खेलना पसंद है, साथ ही वीडियो चैट के जरिए घरवालों से बात करना भी अच्छा लगता है। मैं सच में इस जिंदगी के लिए शुक्रगुजार हूं। इस बार का बर्थडे हमेशा मुझे याद रहेगा।' 

विज्ञापन
विज्ञापन
saqib saleem celebrate birthday with sister huma qureshi during lockdown
Saqib Saleem in 83 - फोटो : amar ujala mumbai

साकिब आने वाले समय में फिल्म 83 में नजर आएंगे। यह 1983 क्रिकेट वर्ल्ड कप में भारत की ऐतिहासिक जीत पर आधारित फिल्म है। इस फिल्म में साकिब, मोहिंदर अमरनाथ की भूमिका निभा रहे हैं। फिल्म का निर्देशन कबीर खान ने किया है। इस फिल्म में रणवीर सिंह पूर्व क्रिकेट कप्तान कपिल देव की भूमिका में हैं। 

विज्ञापन
saqib saleem celebrate birthday with sister huma qureshi during lockdown
Saqib Saleem

साकिब सलीम के करियर की बात करें तो उन्होंने साल 2011 में फिल्म मुझसे फ्रेंडशिप करोगी से हिंदी सिनेमा जगत में कदम रखा था। फिल्म में उन्होंने विक्रम भट्ट का किरदार अदा किया था। वहीं इसके बाद वह फिल्म मेरे डैड की मारुति, ढिशूम और दिल जंगली जैसी फिल्मों में नजर आए। साकिब को जी5 की वेब सीरीज रंगबाज में निभाए उनके किरदार शिव प्रकाश शुक्ला के लिए भी काफी पसंद किया गया।  

क्वारंटीन में आईसक्रीम का मजा ले रहीं मलाइका अरोड़ा, तस्वीर साझा कर बताया खुद बनाई है

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed