5 अगस्त को गृह मंत्री अमित शाह ने राज्य सभा में जम्मू और कश्मीर से धारा 370 हटाने का ऐलान किया। ऐसे में कई बॉलीवुड सेलेब्स ने इस मुद्दे पर रिएक्ट किया। अब इस लिस्ट में सलमान खान के साथ रेस 3 में नजर आ चुके साकिब सलीम ने भी रिएक्ट किया है।
अनुच्छेद 370 पर सलमान खान के को-स्टार का ट्वीट, कहा- कोई देशद्रोही समझता है तो समझ ले...'
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बॉलीवुड एक्टर साकिब सलीम ने इस मामले पर सोशल मीडिया पर रिएक्शन दिया है। साकिब ने अपनी ट्वीट में लिखा है- 'अगर मुझे कोई देशद्रोही समझता है तो समझ ले...'
दरअसल साकिब ने लिखा- 'मुझे नहीं पता कि यह जो कुछ भी हो रहा है वह सही है या गलत, मैं अब भी इस चीज को समझने की कोशिश कर रहा हूं। मैं आधा कश्मीरी हूं। मेरा परिवार श्रीनगर में है, जिनसे मैं दो दिन से संपर्क बनाने की कोशिश कर रहा हूं। मैं केवल यह जानना चाहता हूं कि क्या वे ठीक हैं।'
इसके आगे साकिब लिखते हैं- 'अगर आपमें से कुछ लोगों को ऐसा लगता है कि अपने परिवार के बारे में सोचकर मैं राष्ट्र विरोधी हो रहा हूं तो आप मुझे यह बोल सकते हैं। यहां मैं आर्मी ऑफिसर्स के परिवार के लिए भी ट्वीट कर रहा हूं। मेरे कुछ भाई-बहन भी आर्मी में हैं। ऐसे समय में हमें पहले इंसान बनने की ज्यादा जरूरत है। चलो, कश्मीर के लोगों की आवाजें भी सुनी जाएं।'
May there be no hate in the world. Love n respect to all 🙏❤️ pic.twitter.com/Fhqf40OoLF
वहीं वर्कफ्रंट की बात करें तो साकिब सलीम अब रणवीर सिंह के साथ फिल्म 83 में मोहिंदर अमरनाथ के किरदार में नजर आएंगे। बता दें कि इस फिल्म में रणवीर कपिल देव का किरदार निभाते दिखेंगे। वहीं दीपिका कपिल देव की पत्नी का किरदार निभाएंगी।