{"_id":"5c78af08bdec2273a83bb2ea","slug":"sara-ali-khan-ananya-panday-again-spot-luka-chuppi-special-screening","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"सारा-अनन्या के साथ रात को दिखे कार्तिक आर्यन, 'लुका छुपी' की स्पेशल स्क्रीनिंग में हुई मुलाकात","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
सारा-अनन्या के साथ रात को दिखे कार्तिक आर्यन, 'लुका छुपी' की स्पेशल स्क्रीनिंग में हुई मुलाकात
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: विजय जैन
Updated Fri, 01 Mar 2019 09:43 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
luka chuppi screening
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
कार्तिक आर्यन इन दिनों बॉलीवुड के चहेते स्टार बने हुए हैं। बीते साल उनकी फिल्म सोनू के टीटू की स्वीटी बेहतरीन कलेक्शन करने वाली टॉप 5 फिल्मों में शामिल रही। फिल्म ने 100 करोड़ का आंकड़ा पार किया। खबरें हैं कि इस फिल्म के बाद कार्तिक आर्यन ने अपनी फीस भी बढ़ा दी है। आखिर वो ऐसा करें भी क्यों ना, उनकी डिमांड जो इस वक्त बनी हुई है। अब कार्तिक अपनी नई फिल्म के साथ एक बार फिर दर्शकों के सामने हैं। फिल्म रिलीज से पहले मुंबई में इसकी स्पेशल स्क्रीनिंग हुई जिसमें कई सितारे पहुंचे।
2 of 5
luka chuppi screening
- फोटो : social media
बॉक्स ऑफिस पर इस हफ्ते दो फिल्में लुका छुपी और सोनचिड़िया रिलीज हुई है। दोनों फिल्में अलग-अलग विषय पर आधारित हैं ऐसे में माना जा रहा है दर्शकों की प्रतिक्रिया अच्छी मिल सकती है। लुका छुपी जहां लिव इन रिलेशनशिप पर बनी फिल्म है तो वहीं सोनचिड़िया में चंबल के डाकुओं की कहानी को दिखाया गया है। कार्तिक एक बार फिर से लुका छुपी मेें कॉमेडी करते हुए दिखेंगे। इससे पहले की फिल्मों में भी वो इसी तरह के किरदार निभाते हुए दिखे, जहां लोगों ने उन्हें काफी पसंद किया है।
3 of 5
luka chuppi screening
- फोटो : social media
स्पेशल स्क्रीनिंग में सारा अली खान और अनन्या पांडे की बॉन्डिंग एक बार फिर देखने को मिली। सारा ने जहां डेनिम ड्रेस पहन रखा था तो वहीं अनन्या ने शॉर्ट ब्लैक ड्रेस कैरी की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
luka chuppi screening
- फोटो : social media
फिल्म के दोनों मुख्य किरदार कार्तिक आर्यन और कृति सेनन अपने परिवार के साथ स्क्रीनिंग में पहुंचे। कृति ने इस दौरान कैजुअल ड्रेस पहना था। जिसमें वो बेहद खूबसूरत लग रही थीं। कार्तिक आर्यन और कृति सेनन पहली बार स्क्रीन शेयर कर रहे हैं।
विज्ञापन
5 of 5
luka chuppi screening
- फोटो : social media
फिल्म को लक्ष्मण उतेकर ने डायरेक्ट किया है। यह कहानी लिव इन रिलेशनशिप में रहने वाले कपल पर आधारित है। जो नए-नए हथकंडों से पति-पत्नी होने का सबूत देते रहेंगे। फिल्म में पंकज त्रिपाठी, विनय पाठक और अपारशक्ति खुराना भी हैं। पहले फिल्म का नाम मथुरा लाइव रखा गया था।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।