सारा अली खान और कार्तिक आर्यन इन दिनों खूब चर्चा में बने हुए हैं। कई दिनों से दोनों के रिलेशनशिप की अफवाह है। सारा खुलेआम कार्तिक आर्यन के साथ डेट पर जाने की इच्छा जता चुकी हैं, वहीं कार्तिक ने भी कहा था कि समय मिलते ही वो सारा को डेट पर ले जाएंगे। हाल में कार्तिक और सारा की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हुई हैं जिनमें दोनों एक दूसरे का हाथ पकड़े नजर आ रहे हैं।
कार्तिक आर्यन और सारा अली खान दिखे एक दूसरे के बेहद करीब, क्या है इन वायरल हुई तस्वीरों की सच्चाई?
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सारा अली खान और कार्तिक आर्यन इन दिनों इम्तियाज अली के निर्देशन में बनी रही फिल्म 'लव आजकल 2' की शूटिंग में व्यस्त हैं। इस जोड़ी के को पर्दे पर देखने के लिए फैंस इंतजार कर रहे हैं। अब इन दोनों की वायरल हुई तस्वीरों को देखकर अंदाजा लगाया जा रहा है कि इस जोड़ी ने चोरी छुपे एक दूसरे को डेट करना शुरू कर दिया है।
एक तस्वीर में सारा और कार्तिक एयरपोर्ट पर एक दूसरे का हाथ थामे नजर आ रहे हैं। वहीं दूसरी तस्वीर में कार्तिक सारा के कंधे पर हाथ रखकर मुस्कुरा रहे हैं। एक और तस्वीर में कार्तिक और सारा एक दूसरे का हाथ पकड़कर कहीं से बाहर निकलते हुए दिख रहे हैं। जब हमने इन तस्वीरों की पड़ताल की तो पाया कि ये सभी तस्वीरें फेंक हैं। किसी ने बड़ी सफाई से इन सभी को एडिट किया है।
A post shared by Kartikaryaan and Sara Ali Khan (@sartik.edits) on
A post shared by Kartikaryaan and Sara Ali Khan (@sartik.edits) on
हाल ही में लव आज कल 2 के सेट से सारा और कार्तिक की तस्वीरें सामने आई थीं। रेड कलर की ड्रेस में सारा बेहद हॉट दिख रही थीं। वहीं कार्तिक आर्यन ने कैजुअल लुक अपना रखा था और सारा से बातें कर रहे थे।
वहीं सारा और कार्तिक के एक वीडियो ने सोशल मीडिया में सनसनी मचा दी थी। फिल्म के पहले ही सीन में कार्तिक, सारा को किस करते नजर आए। कार्तिक-सारा का ये वीडियो सोशल मीडिया पर तहलका मचा रहा है हालांकि वीडियो बहुत ज्यादा साफ नहीं है इसलिए ये कहना कंफर्म नहीं है कि ये सारा और कार्तिक ही हैं।
A post shared by Kartikaryaan and Sara Ali Khan (@sartik.edits) on