फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

पीएम मोदी को इस मुहिम में मिला सारा अली-वरुण धवन का साथ, फिल्म के सेट पर हुआ ये काम

Mon, 02 Sep 2019 12:06 PM IST
Mishra Mishra एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Mishra Mishra Updated Mon, 02 Sep 2019 12:06 PM IST
विज्ञापन
sara ali khan and varun dhawan movie coolie no 1 set is now plastic free
Sara, Varun and Pm Modi - फोटो : Social Media

सारा अली खान और वरुण धवन इन दिनों 'कुली नंबर 1' के रीमेक की शूटिंग में व्यस्त हैं। फिल्म की घोषणा होने के बाद से ही इसकी चर्चा हो रही है। अक्सर दोनों स्टार्स सेट से अपने वीडियो शेयर करते रहते हैं, लेकिन अब कुली नंबर 1 के सेट पर एक ऐसा काम हुआ है जिसकी तारीफ किए बिना आप भी नहीं रह पाएंगे।

sara ali khan and varun dhawan movie coolie no 1 set is now plastic free
सारा अली खान, गणेश आचार्य और वरुण धवन - फोटो : सोशल मीडिया

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बीते दिनों प्लास्टिक के खिलाफ 'सिंगल यूज प्लास्टिक' की मुहिम छेड़ी थी, इसे देश की कई बड़ी हस्तियों ने समर्थन दिया। अब खबर आई है कि कुली नंबर 1 का सेट प्लास्टिक मुक्त हो गया है।

sara ali khan and varun dhawan movie coolie no 1 set is now plastic free
Varun Dhawan - फोटो : instagram

पर्यावरण की बिगड़ती स्थिति को देखते हुए फिल्म के मेकर्स ने ऐसा फैसला लिया है। अब फिल्म के सेट को पूरी तरह प्लास्टिक फ्री रखा जाएगा। इस फैसले को डॉयरेक्टर डेविड धवन से लेकर वरुण धवन, सारा अली खान और फिल्म से जुड़े सभी लोगों ने लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
sara ali khan and varun dhawan movie coolie no 1 set is now plastic free
coolie no 1 - फोटो : Social Media

आपको बता दें कि बॉलीवुड में ऐसा पहली बार हुआ है जब किसी फिल्म के सेट को प्लास्टिक फ्री कर दिया गया हो। इसकी जानकारी खुद वरुण धवन ने ट्वीट कर दी है। वरुण ने इसके साथ एक फोटो भी शेयर की है जिसमें सभी स्टील की पानी वाली बोतल पकड़े हुए नजर आ रहे हैं।

विज्ञापन
sara ali khan and varun dhawan movie coolie no 1 set is now plastic free
Varun Dhawan - फोटो : Social Media

वरुण धवन ने लिखा- 'प्लास्टिक मुक्त राष्ट्र होना इस समय की आवश्यकता है और हमारे प्रधानमंत्री द्वारा यह महान प्रयास किया गया है। हम सभी छोटे-छोटे बदलाव करके यह कर सकते हैं। CoolieNo1 के सेट अब केवल स्टील की बोतलों का उपयोग करेंगे।'
 



 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed