फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अस्पताल में भर्ती बीमार फैन को प्रियंका चोपड़ा ने दिया सरप्राइज, एक्ट्रेस को देख ऐसा था रिएक्शन

Mon, 02 Sep 2019 12:02 PM IST
Mishra Mishra एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Mishra Mishra Updated Mon, 02 Sep 2019 12:02 PM IST
विज्ञापन
priyanka chopra and jonas brothers meet a fan in hospital
Priyanka Chopra - फोटो : Social Media

बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा के दुनियाभर में फैंस हैं। उनकी इस सफलता के पीछे कड़ी मेहनत और लगन है। फैंस प्रियंका को बहुत प्यार करते हैं और बदले में प्रियंका भी फैंस के लिए हमेशा तत्पर रहती हैं। कुछ ऐसा ही नजारा देखने को मिला जब प्रियंका चोपड़ा अचानक अस्पताल में भर्ती एक फैन से मिलने पहुंचीं। इसके बाद उस फैन का रिएक्शन देखने लायक था। आगे देखिए वीडियो...

priyanka chopra and jonas brothers meet a fan in hospital
Priyanka Chopra - फोटो : Social Media
हाल ही में जोनस ब्रदर्स ने हैप्पीनेस बिगिन्स कॉन्सर्ट में परफॉर्म किया था। इस कॉन्सर्ट में उनकी एक फैन अस्पताल में भर्ती होने के चलते नहीं पहुंच पाई थी। जब ये बात प्रियंका चोपड़ा और जोनस ब्रदर्स को पता चली तो वो चारों इस फैन को सरप्राइज देने अस्पताल पहुंच गए।
priyanka chopra and jonas brothers meet a fan in hospital
Priyanka Chopra - फोटो : Social Media

प्रियंका चोपड़ा के एक फैन पेज ने वीडियो शेयर किया है जिसमें निक जोनस और उनके दोनों भाई केविन और जो नजर आ रहे हैं। पहले तीनों भाई बैड पर बैठी फैन के पास जाकर मिलते हैं, लेकिन इस बीच प्रियंका चोपड़ा दीवार के पास छिपकर खड़ी रहती हैं। लेकिन जैसी ही प्रियंका उस फैन के सामने आती हैं उसकी खुशी की ठिकाना नहीं रहता।

विज्ञापन
विज्ञापन
priyanka chopra and jonas brothers meet a fan in hospital
Jonas Brothers - फोटो : Social Media

जोनस ब्रदर्स और प्रियंका चोपड़ा से मिलकर ये फैन काफी उत्साहित थी। निक, केविन और जो ने अपनी इस फैन को खुश करने के लिए उसके साथ फोटो भी खिंचवाई। देखिए वीडियो...
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Jonas Brothers visit a fan in the hospital who was supposed to be at their show tonight. This is so sweet 🥰 @ljsworkinprogress #priyankachopra #nickjonas #joejonas #kevin #jonasbrothers

A post shared by Priyanka-Chopra.us (@priyankacentral) on

विज्ञापन
priyanka chopra and jonas brothers meet a fan in hospital
अभिनेता अनुपम खेर - फोटो : twitter

बता दें कि हाल ही में प्रियंका चोपड़ा ने अनुपम खेर को जोनास ब्रदर्स के इवेंट में आमंत्रित किया था। इवेंट में जाकर एक्साइटेड हुए अनुपम खेर ने कार्यक्रम के दौरान के वीडियोज अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर किए थे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed