बॉलीवुड फिल्मों और गानों के साथ-साथ इन दिनों लोगों में भोजपुरी फिल्मों और गानों को लेकर भी क्रेज बढ़ता जा रहा है। ऐसी कोई शादी या पार्टी नहीं होती जहां भोजपुरी गाने न बजते हों। फिल्मी दुनिया में बेशक भोजपुरी फिल्मों का कद छोटा हो और भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री बॉलीवुड की तुलना में नई हो, लेकिन भोजपुरी के फैंस कम नहीं हैं। हालांकि एक सच ये भी है कि भोजपुरी फिल्मों को लेकर अक्सर अश्लीलता की शिकायत की जाती है। यही नहीं भोजपुरी फिल्मों पर अक्सर ये आरोप लगते रहे हैं कि उनमें मनोरंजन के नाम पर जमकर अश्लीलता परोसी जाती है लेकिन भोजपुरी में बनी कुछ ऐसी फिल्में भी हैं, जिसे हर वर्ग के दर्शकों को देखना चाहिए। आइए आपको बताते हैं भोजपुरी की 5 ऐसी फिल्में जिनमें एक्शन इमोशन और ड्रामा देखने लायक है। यह सभी पारिवारिक फिल्में हैं जिन्हें आप घर में अपनी फैमिली के साथ बैठकर देख सकते हैं।
{"_id":"5d6b96d38ebc3e015369dc60","slug":"nadiya-ke-paar-to-sasura-bada-paise-wala-these-5-best-bhojpuri-films-you-should-watch","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"बेहद रोमांचक हैं ये 5 भोजपुरी फिल्में, इस एक फिल्म का रिकॉर्ड तो आज भी तोड़ना मुश्किल","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
बेहद रोमांचक हैं ये 5 भोजपुरी फिल्में, इस एक फिल्म का रिकॉर्ड तो आज भी तोड़ना मुश्किल
Mon, 02 Sep 2019 11:59 AM IST
अपूर्वा राय
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: अपूर्वा राय
Updated Mon, 02 Sep 2019 11:59 AM IST
विज्ञापन
bhojpuri films
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नदिया के पार फिल्म का एक सीन
नदिया के पार
1982 में रिलीज हुई फिल्म नदिया के पार भोजपुरी की बेहतरीन फिल्मों में से एक है। ये फिल्म पूरी तरह पारिवारिक फिल्म थी, जिसे आज भी बड़े चाव से देखा जाता है। जब ये फिल्म रिलीज हुई थी तब टिकट खिड़की पर घंटों खड़े होकर लोग इस फिल्म के टिकट के लिए मशक्कत करते थे। भोजपुरी मिश्रित हिंदी में इसके संवाद और गाने काफी हिट हुए थे। उत्तर प्रदेश के जौनपुर में इस फिल्म की शूटिंग की गयी थी, तब सचिन और साधना बिलकुल फ्रेश चेहरे थे। यह फिल्म न केवल उत्तर प्रदेश और बिहार में, बल्कि पूरे देश में ब्लॉकबस्टर साबित हुई।

ससुरा बड़ा पैसा वाला
ससुरा बड़ा पैसा वाला
अब बीजेपी के सांसद और राजनीति में नामी चेहरा बन चुके मनोज तिवारी की फिल्म ससुरा बड़ा पईसावाला भोजपुरी की बेस्ट फिल्म मानी जाती है। मनोज तिवारी इस फिल्म में मुख्ल भूमिका में थे। उनके साथ थीं अभिनेत्री रानी चटर्जी। ये फिल्म ब्लॉकबस्टर साबित हुई थी। फिल्म ने 35 करोड़ रुपये की कमाई की थी। 2004 में रिलीज हुई इस फिल्म को अगर आपने अब तक नहीं देखा तो जरूर देखिए। भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री में इस फिल्म जितनी कमाई किसी ने नहीं की। यह एक पारिवारिक फिल्म है।

धरती कहे पुकार के
धरती कहे पुकार के
साल 2006 में आई फिल्म धरती कहे पुकार के आज भी भोजपुरी की पसंदीदा फिल्मों में से एक मानी जाती है। इस फिल्म में मनोज तिवारी के अलावा बॉलीवुड के एक्शन हीरो अजय देवगन ने अभिनय किया था। फिल्म को असलम शेख ने डायरेक्ट किया था। यकीनन इस फिल्म को देखने के बाद आपकी आंखों में आंसू आ जाएंगे।

pratigya film bhojpuri
प्रतिज्ञा
भोजपुरी एक्टर दिनेश लाल यादव 'निरहुआ', पवन सिंह और पाखी हेगड़े की फिल्म 'प्रतिज्ञा' आज भी दर्शकों के बीच खूब पसंद की जाती है। भोजपुरी सिनेमा पर अश्लीलता परोसने का आरोप लगाने वालों को एक बार तो ये फिल्म जरूर देखनी चाहिए। कम बजट में बनी इस फिल्म ने उस वक्त 21 करोड़ रुपये की कमाई की थी। 2008 में रिलीज यह फिल्म भोजपुरी सिनेमा की दूसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म मानी जाती है।