{"_id":"5d6bb2b48ebc3e01506ed20f","slug":"deepak-kalal-claim-to-rakhi-sawant-she-is-pregnant-and-going-to-be-mother-of-my-child","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"इस शख्स का दावा- मेरे बच्चे की मां बनने वाली है राखी, पैदा होते ही लेगा पापा की बेइज्जती का बदला","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
इस शख्स का दावा- मेरे बच्चे की मां बनने वाली है राखी, पैदा होते ही लेगा पापा की बेइज्जती का बदला
Mon, 02 Sep 2019 11:57 AM IST
अपूर्वा राय
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: अपूर्वा राय
Updated Mon, 02 Sep 2019 11:57 AM IST
विज्ञापन
Deepak Kalal
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोशल मीडिया पर इन दिनों राखी सावंत (Rakhi Sawant) और दीपक कलाल (Deepak Kalal) के बीच जमकर नोकझोक देखने को मिल रही है। शादी के बाद राखी सावंत के सुर बदले बदले नजर आ रहे हैं। वहीं दूसरी तरफ दीपक कलाल, राखी सावंत की शादी के बाद से ही भड़के हुए हैं। दीपक लगातार उनपर कुछ न कुछ टिप्पणी कर रहे हैं। हालांकि राखी भी दीपक को मुंहतोड़ जवाब देने में कोई कसर नहीं छोड़ रही हैं।
rakhi sawant, deepak kalal
- फोटो : social media
अभी बीते रोज ही राखी ने दीपक को लेकर कहा था कि वो तो मेरे भाई जैसे हैं। दीपक की दोनों किडनियां फेल हो चुकी हैं। इतना ही नहीं आइटम सॉन्ग छप्पन छुरी के प्रमोशन के दौरान दीपक को खूब खरी खोटी सुनाई। अब दीपक कलाल ने राखी को लेकर नया राग अलापना शुरू कर दिया है।
Deepak Kalal and Rakhi Sawant
- फोटो : instagram
दीपक ने इंस्टाग्राम पर लिखा है- 'राखी मेरा बच्चा तेरे पेट में पल रहा है। वो अपने पापा की बेइज्जती का बदला जरूर लेगा। 7 महीने के अंदर ही वो शेर का बच्चा बाहर आएगा। शर्म आनी चाहिए तुझे इस तरह से तू छप्पन छुरी सॉन्ग का प्रमोशन कर रही है।' दीपक ने आगे कहा है, 'तेरा खरबूजा तो मैं काटूंगा अब रुक जा तू।' दीपक ने अपने पोस्ट में अभद्र भाषा का भी इस्तेमाल किया है।
ये भी पढ़ें- जिसके साथ लाइव सुहागरात मनाने वाली थीं राखी, अब उसे बताया 'भाई', बोलीं- 'उनकी दोनों...'
ये भी पढ़ें- जिसके साथ लाइव सुहागरात मनाने वाली थीं राखी, अब उसे बताया 'भाई', बोलीं- 'उनकी दोनों...'
विज्ञापन
विज्ञापन
दीपक कलाल
- फोटो : social media
इससे पहले दीपक कलाल राखी सावंत की ननद से पिटाई खाने के बाद चर्चा में थे। इस पिटाई का वीडियो राखी ने अपने अकाउंट पर शेयर किया था। राखी ने वीडियो शेयर करते हुए लिखा था, मेरे पति की बहन ने दीपक की धुनाई की। दीपक इससे पहले राखी सावंत पर पैसे को लेकर कई आरोप लगा चुके हैं।
विज्ञापन
दीपक कलाल,राखी सावंत
- फोटो : social media
बता दें राखी की शादी की तस्वीरें वायरल होते ही दीपक कलाल भड़क गए थे। उन्होंने उनसे 4 करोड़ लौटाने की बात कही थी। एक वीडियो शेयर करते हुए दीपक कलाल ने कहा था कि 'पूरे 4 करोड़ तुझे मैंने गिन-गिन के दिए। अगर चार दिन के अंदर मेरे पैसे नहीं लौटाए तो जिंदगी खराब कर दूंगा।' दीपक कलाल वो शख्स हैं, जिनकी राखी के साथ शादी को लेकर काफी खबरें वायरल हुई थीं।