फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कार्तिक आर्यन को मिली 'दोस्ताना 2', सारा ने बधाई देते हुए बोला- 'आग लगने वाली है...'

Fri, 28 Jun 2019 02:31 PM IST
भावना शर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: भावना शर्मा Updated Fri, 28 Jun 2019 02:31 PM IST
विज्ञापन
sara ali khan congratulate kartik aaryan for grab role in dostana 2
sara ali khan kartik aaryan - फोटो : social media
करण जौहर ने हाल ही में अपनी अगली फिल्म 'दोस्ताना 2' का एलान किया है । इस फिल्म में कार्तिक आर्यन और जाह्नवी कपूर को कास्ट किया गया है । वहीं 'दोस्ताना 2' में अभी तीसरे एक्टर की एंट्री नहीं हुई है । करण ने तीसरे एक्टर की जगह अभी खाली छोड़ी है । 'दोस्ताना 2' के पोस्टर में तीसरे एक्टर की जगह लिखा है- A Suitable Boy...

 
sara ali khan congratulate kartik aaryan for grab role in dostana 2
Kartik Aaryan - फोटो : instagram
कार्तिक आर्यन ने ये पोस्टर शेयर किया तो सभी उन्हें बधाई देने लगे । वहीं सारा अली खान ने भी कार्तिक को बधाई दी । सारा लिखती हैं, 'बधाई हो । आग लगने वाली है ।' 'दोस्ताना 2' में दो हीरो और एक हीरोइन होगी । पिछली 'दोस्ताना' में जॉन अब्राहम, अभिषेक बच्चन और प्रियंका चोपड़ा नजर आई थीं । 

View this post on Instagram

Maa Da Laadla Bigadne Wala Hai 😏🤫❤️ DOSTANA ✌🏻 Can't wait to take this franchise forward with my partners in crime @janhvikapoor @collindcunha & d third suitable boy #Dostana2 💙 @karanjohar @apoorva1972 @dharmamovies 🤟🏻

A post shared by KARTIK AARYAN (@kartikaaryan) on

sara ali khan congratulate kartik aaryan for grab role in dostana 2
sara ali khan kartik aaryan - फोटो : social media
बता दें कि सारा और कार्तिक इन दिनों अपने रिश्ते को लेकर चर्चा में हैं । दोनों साथ में फिल्म 'लव आजकल 2' की शूटिंग कर रहे हैं । इस समय सारा और कार्तिक शूटिंग के लिए हिमाचल में हैं । दोनों की साथ में एंज्वॉय करते तस्वीरें सामने आई थीं। तस्वीरों में सारा और कार्तिक हाथों में हाथ डाले नजर आए । 

विज्ञापन
विज्ञापन
sara ali khan congratulate kartik aaryan for grab role in dostana 2
Sara Ali Khan and Kartik Aaryan - फोटो : twitter
इन दोनों का साथ में घूमना उनके अफेयर की खबरों को हवा दे रहा है । ये पहली बार नहीं है जब दोनों को साथ घूमते देखा गया। अक्सर ही सारा और कार्तिक घूमते-फिरते साथ में स्पॉट होते हैं । पिछले दिनों दोनों को शिमला में मुंह छिपाकर घूमते हुए देखा गया था। कार्तिक और सारा की ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुईं थीं।
 
विज्ञापन
sara ali khan congratulate kartik aaryan for grab role in dostana 2
Sara Ali Khan Kartik Aaryan - फोटो : instagram
इस तस्वीर में सारा पीले रंग का सूट पहने हुए थीं और लाल दुपट्टे से अपने चेहरे को ढका हुआ था। वहीं कार्तिक ट्राउजर और टी-शर्ट पहने हुए नजर आए और सारा की तरह ही अपने चेहरे को रुमाल से ढके हुए थे। दोनों को शिमला के मॉल रोड पर स्पॉट किया गया था। चेहरे को कवर करने के बाद भी वे फैंस की नजर से बच नहीं पाए। फैंस ने सारा और कार्तिक के साथ सेल्फी ली। यहां तक कि सारा ने कई फैंस को गले भी लगाया। 
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed