सारा अली खान अक्सर मीडिया की सुर्खियों में रहती हैं। अपनी फिल्मों के साथ-साथ वह अपने सोशल मीडिया पोस्ट और शायरी की वजह से भी फैंस के बीच छाई रहती हैं। सारा जमीन से जुड़ी हुई एक्ट्रेस हैं। बॉलीवुड की चर्चित अदाकारा होने और इतने बड़े घराने से ताल्लुक रखने के बावजूद वह काफी सादगी भरा जीवन जीना पसंद करती हैं। सुनकर शायद हैरानी हो, लेकिन एक्ट्रेस के पास एक भी जोड़ी डिजाइनर कपड़े नहीं हैं। खुद सारा ने यह खुलासा किया है।
Sara Ali Khan: डिजाइनर कपड़े नहीं पहनतीं सारा अली खान, बोलीं- हर वक्त सेलिब्रिटी बनकर नहीं रह सकती
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सैफ अली खान और अमृता सिंह की बेटी सारा अली खान ने हाल ही में खुलासा किया कि वह हर वक्त सेलिब्रिटी बनकर नहीं रह सकतीं। उन्होंने इसकी वजह भी बताई। एक्ट्रेस ने कहा कि जब वह फिल्म के सेट पर नहीं होतीं तो उन्हें सेलिब्रिटी की तरह रहने की जरूरत महसूस नहीं होती और न ही उन्हें यह पसंद है। सारा ने कहा, 'लोग मशहूर हस्तियों से ईमानदारी और प्रामाणिकता की तलाश कर रहे हैं'।
सारा ने आगे कहा, 'मैं फिल्मों से अलग वही बनकर रहना पसंद करती हूं, जैसी मैं वास्तव में हूं। चाहें गीले बालों के साथ एयरपोर्ट पर चले जाना हो या फिर जब तक जरूरत न हो बिना मेकअप के रहना हो।' इस दौरान सारा ने यह भी कहा कि उनके पास एक भी जोड़ी डिजाइनर कपड़े नहीं हैं और उन्हें इससे फर्क भी नहीं पड़ता।
Babil Khann: बाबिल खान की दूसरी फिल्म 'फ्राइडे नाइट प्लान' का एलान, जूही चावला संग इस दिन मचाएंगे धमाल
सारा का कहना है कि वह डिजाइनर कपड़ों की जगह पूरी ईमानदारी के साथ जैसी हैं वैसी बनकर रहना ज्यादा पसंद करती हैं। उन्हें इस बात का गर्व है। सारा ने कहा कि एक भी डिजाइनर कपड़े नहीं होने की वजह से पहले लोग उन्हें जज करते थे। फिर धीरे-धीरे लोग उनकी इसी बात की तारीफ करने लगे और अब यही चीजें उनकी पहचान बन चुकी हैं।
Dream Girl 2: 'ड्रीम गर्ल 2' पर छाए मुसीबत के बादल, नरेश कथूरिया ने मेकर्स के खिलाफ दर्ज कराई शिकायत
सारा अली खान जिस सादगी के साथ पैपराजी से मिलती हैं, उनका वह अंदाज सभी का दिल जीत लेता है। इतना ही नहीं, अक्सर वह अपनी यात्राओं के वीडियो भी सोशल मीडिया पर डालती हैं, जहां वह आमतौर पर स्थानीय लोगों से मिलती-जुलती और बात करती नजर आती हैं।
Kriti Sanon: कृति सेनन ने फेस फिलर्स की ट्रोलिंग पर तोड़ी चुप्पी, बेहतरीन जवाब से नेटिजन्स को सिखाया सबक