फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सारा अली खान के घर तक पहुंचा कोरोना वायरस, जानिए किसकी रिपोर्ट आई पॉजिटिव

Tue, 14 Jul 2020 02:15 AM IST
Mishra Mishra एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Mishra Mishra Updated Tue, 14 Jul 2020 02:15 AM IST
विज्ञापन
Sara Ali Khan driver tests positive for Covid-19 actress and her family have all tested negative
Sara Ali Khan - फोटो : Social Media

मायानगरी मुंबई में कोरोना वायरस का खतरा बढ़ता ही जा रहा है। अमिताभ बच्चन और अनुपम खेर के बाद अब कोरोना ने अभिनेत्री सारा अली खान के घर तक भी दस्तक दे दी है। हाल ही में सारा ने बताया कि उनके ड्राइवर की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इस खबर के सामने आते ही एक बार फिर बॉलीवुड जगत में हंगामा मच गया है।

Sara Ali Khan driver tests positive for Covid-19 actress and her family have all tested negative
सारा अली खान - फोटो : Social Media

सारा अली खान ने सोमवार देर रात इंस्टाग्राम पर इस बात की जानकारी दी कि उनके ड्राइवर को कोरोना हो गया है और अब उन्हें क्वारंटीन सेंटर में भेज दिया गया है। सारा ने अपने पोस्ट में लिखा है कि ड्राइवर के कोरोना संक्रमित पाए जाने के बाद उनके परिवार और स्टाफ ने भी कोरोना टेस्ट कराया जिसकी रिपोर्ट भी आ गई है।

Sara Ali Khan driver tests positive for Covid-19 actress and her family have all tested negative
सारा अली खान - फोटो : सोशल मीडिया

सारा ने इंस्टाग्राम पर लिखा, 'मैं आप लोगों को बताना चाहती हूं कि हमारे ड्राइवर की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। रिपोर्ट मिलते ही बीएमसी को सूचना दी गई और बाद में ड्राइवर को क्वारंटीन सेंटर में भेज दिया गया।'

विज्ञापन
विज्ञापन
Sara Ali Khan driver tests positive for Covid-19 actress and her family have all tested negative
सारा अली खान - फोटो : Social Media

सारा अली खान ने आगे जानकारी देते हुए लिखा, 'मेरे परिवार के लोग और घर के सारे स्टाफ की रिपोर्ट नेगेटिव आई है। हम सभी लोग जरूरी एहतियात बरत रहे हैं। बीएमसी की ओर से दी जा रही गाइडलाइंस के लिए धन्यवाद। सभी सुरक्षित रहें।'
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

🙏🏻🙏🏻🙏🏻

A post shared by Sara Ali Khan (@saraalikhan95) on


 

विज्ञापन
Sara Ali Khan driver tests positive for Covid-19 actress and her family have all tested negative
इब्राहिम अली खान, सारा अली खान - फोटो : Social Media

याद दिला दें कि बीते दिनों सारा अली खान अपने भाई इब्राहिम के साथ साइकिल चलाती हुई नजर आई थीं। दोनों की तस्वीर सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई थी। सारा ने अपने इन तस्वीरों को साझा करते हुए लोगों से मास्क पहनने की अपील भी की थी।

आलिया भट्ट की बहन को मिली दुष्कर्म और जान से मारने की धमकी, बोलीं- अब आवाज उठाऊंगी

 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed