बॉलीवुड एक्ट्रेस जान्हवी कपूर और सारा अली खान ने रविवार रात को एपी ढिल्लों कॉन्सर्ट में भाग लिया। उनके साथ इब्राहिम अली खान भी मौजूद थे। इस कॉन्सर्ट में तीनों ने जमकर मस्ती की। जिसके कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। इस कॉन्सर्ट में जान्हवी, सारा और इब्राहिम एपी ढिल्लों के गीतों पर थिरके। गौरतलब है कि सारा अली खान और इब्राहिम खान एक्टर सैफ अली खान की संतान हैं। जबकि, एक्ट्रेस जान्हवी कपूर बोनी कपूर की बेटी हैं।
Sara Ali Khan Janhvi Kapoor: एपी ढिल्लों के गानों पर थिरके जान्हवी और सारा, वीडियो हुआ वायरल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हालांकि, इस कॉन्सर्ट में कोरोना नियमों की धज्जियां उड़ी थी। जिसकी वजह से मुंबई पुलिस ने आयोजकों के खिलाफ कोविड नियमों का पालन नहीं करने की वजह से एफआईआर दर्ज कर ली है। दरअसल, कोरोना वायरस के ओमिक्रोन वैरिएंट की वजब से मुंबई पुलिस ने शहर में किसी भी तरह की जुलूस, रैली और मोर्चे पर रोक लगा रखी थी।
लेकिन, कल रात मुंबई में ही फेमस सिंगर और रैपर एपी ढ़िल्लों का कॉन्सर्ट किया गया। जिसमें काफी लोग शामिल हुए थे और कई सेलेब्स को भी इस कार्यक्रम में स्पॉट किया गया था। जिनमें सचिन तेंदुलकर भी शामिल हैं।
हाल ही में जान्हवी कपूर के हाथ में चोट लगी थी जिसके बाद भी वह कॉन्सर्ट में अपनी बेस्ट फ्रेंड सारा अली खान के साथ नजर आईं। उन्होंने काले रंग की बॉडीकॉन ड्रेस पहने रखी थी। तीनों ही एपी ढिल्लों के मनमोहक संगीत पर थिरकती हुई दिख रहे थे। सारा अली खान हरे रंग के शॉर्ट्स और सफेद टॉप में नजर आईं। इब्राहिम ने नीली शर्ट और डेनिम पहन रखी थी।
View this post on Instagram