सारा अली खान (Sara Ali Khan) की खुशी का ठिकाना नहीं है। इस खुशी के पीछे की वजह हाल ही में उन्हें मिला फिल्मफेयर बेस्ट डेब्यू एक्टर अवॉर्ड है। यह अवॉर्ड सारा को उनकी पहली फिल्म 'केदारनाथ' (Kedarnath) के लिए मिला है। सारा ने की यह खुशी उस वक्त और दोगुनी हो गई जब कार्तिक आर्यन ने सारा के लिए दिल्ली में पार्टी रखी। इस पार्टी के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं।
बीच पार्टी सारा अली खान की इस हरकत से शर्मिंदा हुए कार्तिक, झट से मुंह पर रख दिया हाथ
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दरअसल, सारा अली खान और (Sara Ali Khan) कार्तिक आर्यन (Kartik Aryan) इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म की शूटिंग में बिजी है। इस फिल्म को इम्तियाज अली डायरेक्ट कर रहे हैं। इस फिल्म का नाम 'लव आज कल 2' (Love Aaj Kal 2) है। इसी फिल्म की शूटिंग इन दिनों दिल्ली में हो रही है। जहां पर कार्तिक आर्यन और सारा अली खान पार्टी करते हुए नजर आए। कहा जा रहा है कि यह पार्टी सारा के फिल्मफेयर अवॉर्ड जीतने और कार्तिक की फिल्म 'लुका छुपी' की सक्सेस के लिए रखी गई थी।
A post shared by Sara Ali Khan🥀🍃 (@saralikhanpataudi95) on
सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में सारा और कार्तिक ने केक काटा और एक दूसरे को खिलाया। वीडियो में कार्तिक केक काटने के बाद वाइन की बोतल खोलते हुए भी दिखाई दिए। एक वीडियो में सारा अली खान कार्तिक का नाम जोर से लेने लगती हैं। वीडियो में आप देखेंगे कि कार्तिक शर्मिंदा हो जाते हैं और सारा के मुंह पर हाथ रख देते हैं। सारा अली खान ने फिल्मफेयर अवॉर्ड जीतने के बाद ब्लैक लेडी के साथ तस्वीर इंस्टाग्राम पर शेयर की थी। इस पर कार्तिक ने कमेंट किया था- 'सारा बधाई हो, अब कॉफी से काम नहीं चलेगा। दिल्ली में पार्टी करते है।'
A post shared by 💕 (@saraalikhan05) on
सामने आए कुछ वीडियो में कार्तिक और सारा बालकनी से फैंस से रूबरू होते हुए भी दिखाई दे रहे हैं। इस मौके पर सारा गुलाबी रंग का शरारा पहने हुए दिखाई दे रही हैं तो वहीं कार्तिक कूल लुक में नजर आए। इससे पहले कार्तिक और सारा की कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो चुकी हैं। किसी तस्वीर में सारा कार्तिक के कंधे पर सिर रखकर सोती हुई दिखाई दीं तो कभी बाइक के पीछे बैठी हुई।
A post shared by Kartik Aaryan 💕 Sara Ali Khan (@kartiksarafanclub) on
आपको बता दें, सारा अली खान आखिरी बार 'सिंबा' (Simmba) फिल्म में नजर आई थीं। इस फिल्म में उनके साथ रणवीर सिंह लीड रोल में थे। इस फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर अच्छा रिस्पांस मिला था। वहीं कार्तिक हाल ही में रिलीज 'लुका छुपी' फिल्म में दिखे थे। इस फिल्म में कार्तिक के साथ कृति सेनन लीड रोल में थी। यह फिल्म अभी भी बॉक्स ऑफिस पर कमाई कर रही है। अब तक 'लुका छुपी' फिल्म का कलेक्शन 89.38 करोड़ हो चुका है।

कमेंट
कमेंट X