{"_id":"5b49bb2e4f1c1b3c748b4978","slug":"sara-ali-khan-not-doing-a-film-with-saif-ali-khan","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"सारा अली खान को बड़ा झटका, सैफ अली खान इस वजह से 10 साल तक साथ में नहीं करेंगे कोई फिल्म","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
सारा अली खान को बड़ा झटका, सैफ अली खान इस वजह से 10 साल तक साथ में नहीं करेंगे कोई फिल्म
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
डायरेक्टर अभिषेक कपूर की फिल्म 'केदारनाथ' से सैफ अली खान और अमृता सिंह की बेटी सारा अली खान डेब्यू करेंगी। फिल्म की शूटिंग हाल ही में खत्म हुई है। इसके बाद चर्चा थी कि सैफ अली खान कोशिश कर रहे हैं कि पिता-बेटी की ये जोड़ी ऑनस्क्रीन भी एक साथ दिखे।
Trending Videos
2 of 5
बॉलीवुड हंगामा के मुताबिक, सैफ अली खान के करीबी सूत्र ने बताया कि 'अभी सारा फिल्मों में डेब्यू ही करने वाली हैं। ऐसे में सैफ अगर सारा के साथ परदे पर आना चाहते हैं तो यह काफी जल्दबाजी होगी। अनिल कपूर अपनी बेटी सोनम कपूर के साथ फिल्म 'एक लड़की को देखा तो ऐसा लगा' में आ रहे हैं लेकिन अनिल कपूर ने भी ये फैसला तब लिया जब सोनम लगभग एक दशक इंडस्ट्री में गुजार चुकी हैं।'
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 5
'ऐसे में सारा अली खान के करियर के शुरुआती दौर में सैफ इतना बड़ा फैसला लेने से बचेंगे। 8-10 साल बाद अगर सैफ और सारा को कोई अच्छी स्क्रिप्ट मिलती है तो वो जरूर साथ काम करेंगे लेकिन अभी ऐसा कुछ नहीं होने जा रहा है।'
4 of 5
इससे पहले खबर थी कि सारा अली खान और सैफ अली खान डायरेक्टर नितिन कक्कड़ की फिल्म में स्क्रीन शेयर करेंगे। नितिन कक्कड़ सारा अली खान को फिल्म में लेना चाहते हैं और इसके लिए उन्होंने फिल्म की स्क्रिप्ट भी सुनाई जो सारा और सैफ को पसंद आई।
विज्ञापन
5 of 5
बता दें कि सारा अली खान डायरेक्टर अभिषेक कपूर की फिल्म 'केदारनाथ' से डेब्यू करने वाली हैं। फिल्म में उनके अपोजिट सुशांत सिंह राजपूत हैं। यह फिल्म इसी साल 30 नवंबर को बड़े परदे पर रिलीज होगी। वहीं सारा की दूसरी फिल्म रणवीर सिंह के साथ 'सिंबा' 28 दिसंबर को रिलीज होगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।
कमेंट
कमेंट X