फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सौतेली मां की फिल्म के इस किरदार से हुईं तुलना तो कुछ ऐसा बोलीं सारा अली खान

Tue, 04 Dec 2018 08:23 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Tue, 04 Dec 2018 08:23 PM IST
विज्ञापन
Sara Ali Khan reaction on Kareena Kapoor Khan character Geet in Jab We Met
kareena kapoor sara ali khan - फोटो : instagram
अभिनेता सैफ अली खान और अभिनेत्री अमृता सिंह की बेटी सारा अली खान जल्द ही बड़े परदे पर डेब्यू करने वाली है। इन दिनों उनकी फिल्म 'केदारनाथ' काफी चर्चा में भी है। बॉलीवुड में कदम रखने से पहले ही सारा अली खान आए दिन सुर्खियों में रहती हैं। अब सारा अपनी सौतेली मां और अभिनेत्री करीना कपूर खान पर दिए अपने एक बयान को लेकर फिर से चर्चा में आ गई हैं। 
Sara Ali Khan reaction on Kareena Kapoor Khan character Geet in Jab We Met
kareena kapoor sara ali khan - फोटो : instagram
गौरतलब है कि सारा अली खान इन दिनों फिल्म 'केदारनाथ' के प्रमोशन में जुटी हुई हैं। फिल्म के प्रमोशन के दौरान उन्होंने सौतेली मां करीना कपूर खान के किरदार को लेकर बड़ी बात कह दी है। हाल ही में सारा अली खान ने एक इंटरव्यू दिया है। इस इंटरव्यू के सवाल-जवाब में उनकी तुलना करीना कपूर की फिल्म 'जब वी मेट' के किरदार गीत से की गई। 
 
Sara Ali Khan reaction on Kareena Kapoor Khan character Geet in Jab We Met
kareena kapoor sara ali khan - फोटो : instagram
करीना कपूर की फिल्म 'जब वी मेट' के किरदार गीत से तुलना करने पर सारा अली खान ने कहा है- ऐसा पहली बार हुआ है कि मेरी गीत के किरदार से तुलना की जा रही है, लेकिन लोग मुझे चुलबुली व्यक्तित्व वाली लड़की बताते हैं। गीत की अपनी एक खासियत हो सकती है। लोग मुझे अलग-अलग व्यक्तित्व वाली भी बताते हैं, ऐसे में गीत से मेरी तुलना करना मेरे लिए कुछ आश्चर्यजनक नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Sara Ali Khan reaction on Kareena Kapoor Khan character Geet in Jab We Met
kedarnath - फोटो : file photo
बता दें कि फिल्म जब वी मेट साल 2007 में आई थी। इस फिल्म में करीना कपूर के किरदार का नाम गीत होता है। खबरों की मानें तो फिल्म 'केदारनाथ' सारा अली खान की डेब्यू फिल्म है इसलिए इसके प्रमोशन में सारा कोई भी कसर नहीं छोड़ना चाहतीं। हाल ही में सारा बिग बॉस 12 में फिल्म 'केदारनाथ' का प्रमोशन करने पहुंचीं। इन दौरान उन्होंने बिग बॉस के सेट पर सलमान खान के साथ काफी मस्ती की है। 
विज्ञापन
Sara Ali Khan reaction on Kareena Kapoor Khan character Geet in Jab We Met
kedarnath - फोटो : file photo
आपको बता दें कि फिल्म 'केदारनाथ' में सारा, सुशांत सिंह के साथ लीड रोल करती नजर आएंगी । फिल्म को डायरेक्टर अभिषेक कपूर ने निर्देशित किया है। फिल्म में 'केदारनाथ' की खूबसूरत वादियों के अलावा तबाही का मंजर दिखाया जाएगा । इसके अलावा हाल ही में सारा अली खान की दूसरी फिल्म सिंबा का ट्रेलर भी रिलीज हुआ है। इस फिल्म में वह अभिनेता रणवीर सिंह के साथ दिखाई देंगी।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed