फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

किस्सा: सारा अली खान ने मां के सामने एक्टिंग करने की जताई थी इच्छा, अमृता सिंह ने दिखा दिया था बेटी को आईना

Sun, 19 Dec 2021 11:16 PM IST
तान्या अरोड़ा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: तान्या अरोड़ा Updated Sun, 19 Dec 2021 11:16 PM IST
विज्ञापन
sara ali khan revealed that her mother amrita singh showed mirror when she said i want to become an actress
सारा अली खान, अमृता सिंह - फोटो : इंस्टाग्राम

सारा अली खान ने बहुत ही कम समय में फिल्म जगत में अपनी एक अलग पहचान बनाई। उन्होंने साल 2018 में फिल्म ‘केदारनाथ’ से बॉलीवुड में कदम रखा था। इस फिल्म में वो सुशांत सिंह राजपूत के साथ नजर आई थीं। सारा अली खान फिल्मों के साथ-साथ सोशल मीडिया पर भी बहुत लोकप्रिय हैं। सारा जल्द ही अक्षय कुमार और धनुष के साथ फिल्म ‘अतरंगी रे’ में नजर आने वाली हैं। हाल ही में सारा अली खान ने अपनी मां अमृता सिंह से जुड़ा एक किस्सा साझा किया।



अमृता सिंह ने दिखाया था बेटी को आईना

सारा अली खान ने एक मीडिया से खास बातचीत के दौरान इस बात का खुलासा किया कि उन्होंने फिल्म जगत में आने से पहले ही अपनी मां अमृता सिंह के सामने अभिनेत्री बनने की इच्छा जताई थी। लेकिन उल्टा अमृता सिंह ने उन्हें आईना दिखाते हुए कहा था कि बहन टुनटुन का जमाना गया। सारा ने कहा पहले तो उन्हें समझ नहीं आया। सारा अली खान ने कहा, ‘मैं जब बहुत हेल्दी थी तो मां ने मुझसे कहा था कि बहन टुनटुन का जमाना गया।

sara ali khan revealed that her mother amrita singh showed mirror when she said i want to become an actress
अमृता सिंह, सारा अली खान

अमृता सिंह ने दी थी ये सीख  

सारा अली खान ने आगे बताया कि ये बात उनकी मां ने उनके शरीर का मजाक उड़ाने के लिए नहीं कही थी। उन्होंने कहा था कि अगर अभिनेत्री बनना है तो तुम्हें पता है आगे क्या करना है। उन्होंने मुझसे कहा था कि मुझे स्वस्थ होना है, लेकिन दूसरे और असली तरीके में। मेरा वजन कम करना केवल फिल्मों में आने के लिए नहीं था, बल्कि मेरा पतला होना मेरे खुद के लिए महत्वपूर्ण था। वो ऐसा समय था जब उन्होंने मुझे आईना दिखाया था।

sara ali khan revealed that her mother amrita singh showed mirror when she said i want to become an actress
अमृता सिंह - फोटो : सोशल मीडिया

फिल्म फ्लॉप के बाद मां ने दी थी सलाह

केदारनाथ के बाद जब मेरी फिल्म ‘लव आज कल’ फ्लॉप हुई थी तो उस दौरान मेरी मां ने मुझे ये सलाह दी थी कि अगर लोग मेरे काम को पसंद नहीं कर रहे हैं तो आप अपने काम में कुछ गलती कर रहे हैं। अपनी गलतियों को समझते हुए उसे ठीक करना बहुत ही जरूरी है। सारा ने कहा मां की वो सलाह मेरी जिंदगी और मेरे करियर का सबसे बड़ा टर्निंग पॉइंट साबित हुआ।

विज्ञापन
विज्ञापन
sara ali khan revealed that her mother amrita singh showed mirror when she said i want to become an actress
सैफ अली खान और अमृता सिंह - फोटो : सोशल मीडिया

सैफ अली खान और अमृता सिंह से मिली ये सलाह

सारा अली खान ने अपनी मां अमृता सिंह और पिता से मिली सलाह के बारे में भी बात की। सारा ने कहा, ‘मेरे माता-पिता ने मुझे हमेशा ये समझाया है कि कोई भी फिल्म एक या दो घंटे की नहीं होती है, यह कम से कम एक साल के लिए होती है। अगर आप अपनी फिल्म के लिए उत्सुक नहीं हैं तो कुछ भी मायने नहीं रखता, इसलिए आपको ऐसा नहीं करना चाहिए’।

विज्ञापन
sara ali khan revealed that her mother amrita singh showed mirror when she said i want to become an actress
सारा अली खान मल्टीकलर लहंगा - फोटो : instagram/saraalikhan95

फिल्मों में आने से पहले काफी हेल्दी थी सारा

सारा अली खान ने जब फिल्म जगत में कदम रखा था तो उस समय वो काफी हेल्दी थी। अपनी तस्वीरें वो अक्सर सोशल मीडिया पर साझा करती रहती हैं। सारा अली खान में आए उस बदलाव को उनके प्रशंसकों ने काफी पसंद किया। आज के समय में सारा अली खान फिल्म जगत के बड़े-बड़े सितारों के साथ काम कर रही हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed