सब्सक्राइब करें

Sara Ali Khan: ट्रोलिंग से कैसे निपटती हैं सारा अली खान, बोलीं- समस्या ट्रोलर्स से नहीं बल्कि इमोशन से है

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अंजू बाजपेई Updated Wed, 02 Apr 2025 11:52 PM IST
सार

Sara Ali Khan On Trolling: बॉलीवुड अभिनेत्री सारा अली खान ने हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान सोशल मीडिया पर हो रही ट्रोलिंग को लेकर खुलकर बात की और कहा की उन्होंने अब इतने समय में इससे निपटना सीख लिया है।
 

विज्ञापन
Sara Ali Khan reveals Trolling Does not Bother Her Anymore The Problem Was Emotion
जानिए ट्रोलिंग से कैसे निपटती हैं सारा अली खान - फोटो : इंस्टाग्राम@saraalikhan95
सैफ अली खान और अमृता सिंह की बेटी, बॉलीवुड अभिनेत्री सारा अली खान को सोशल मीडिया पर अपने अभिनय के लिए अक्सर आलोचना मिलती है। इसी मामले को लेकर सारा ने खुलकर बात की है। उन्होंने कहा है कि अब उन्हें ट्रोलिंग से परेशानी नहीं होती है बल्कि इमोशन से परेशानी होती है।
Sara Ali Khan reveals Trolling Does not Bother Her Anymore The Problem Was Emotion
सारा अली खान का खुलासा - फोटो : इंस्टाग्राम @saraalikhan95
ट्रोलिंग से कैसे निपटती हैं सारा
हाल ही में टाइम्स नाउ समिट के दौरान सारा ने बताया कि वह ट्रोलिंग से निपटना सीख चुकी हैं। सारा ने कहा कि अब वह इन बातों को नजर अंदाज करना सीख गई हैं। इससे निपटने के लिए उन्हें मेडिटेशन से काफी मदद मिलती है। 
 
Trending Videos
Sara Ali Khan reveals Trolling Does not Bother Her Anymore The Problem Was Emotion
ट्रोलिंग को लेकर पहले क्या सोचती थीं सारा - फोटो : इंस्टाग्राम@saraalikhan95
ट्रोलिंग को लेकर पहले क्या सोचती थीं सारा  
सारा पहले सोचती थीं कि ट्रोलर्स सही कह रहे हैं या नहीं, लेकिन अब वह इन बातों को छोड़ चुकी हैं। सारा ने कहा, "मैं बस एक बात पर ध्यान देती हूं कि 'सारा सबसे अच्छी है' न 'सारा सबसे खराब है'। सारा बस सारा है, और मैं इसी पर फोकस करती हूं।"
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Sara Ali Khan reveals Trolling Does not Bother Her Anymore The Problem Was Emotion
मंदिरों में जाने पर क्यों ट्रोल करते हैं लोग - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
मंदिरों में जाने पर क्यों ट्रोल करते हैं लोग
इस इंटरव्यू के दौरान सारा ने यह भी बताया कि हिंदू मंदिरों में जाने की वजह से लोग उन्हें ट्रोल करते हैं। इस पर उन्होंने कहा कि उनकी मां अमृता सिंह ने उन्हें बचपन से सिखाया कि खुद को धर्म या जाति से न देखें। जब सारा ने अपनी मां से पूछा कि "मैं क्या हूं?", तो अमृता ने जवाब दिया, "तुम भारतीय हो।" सारा यह बात कभी नहीं भूलतीं। 

यह भी पढ़ें:
Jaaved Jaaferi: 61 साल की उम्र में जावेद जाफरी ने किया रेमो डिसूजा के साथ डांस, देखकर हिल जाएगा दिमाग
विज्ञापन
Sara Ali Khan reveals Trolling Does not Bother Her Anymore The Problem Was Emotion
सारा का करियर - फोटो : इंस्टाग्राम@saraalikhan95
सारा का करियर
काम की बात करें तो सारा को फिल्म "ऐ वतन मेरे वतन" में स्वतंत्रता सेनानी उषा मेहता के किरदार में देखा गया था। इसके अलावा वह अक्षय कुमार के साथ "स्काई फोर्स" में भी नजर आईं। न्यूज 24 की एक खबर के मुताबिक, सारा अभिनेता आयुष्मान खुराना के साथ एक जासूसी कॉमेडी फिल्म और सिद्धार्थ मल्होत्रा के साथ एक रोमांटिक कॉमेडी फिल्म में काम कर रही हैं। इसके अलावा, वह अनुराग बसु की फिल्म "मेट्रो…इन डिनो" में भी दिखाई देंगी।

यह भी पढ़ें:
Sikandar Collection Day 4: बॉक्स ऑफिस पर निकला सिकंदर का दम, चौथे दिन बुधवार को जाने सलमान की फिल्म का कलेक्शन
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed