{"_id":"5d77753e8ebc3e93a84458ec","slug":"sara-ali-khan-share-a-photo-kartik-aaryan-comment-on-her-post","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"सारा अली खान ने सोशल मीडिया पर शेयर की फोटो, कार्तिक आर्यन ने होठों को लेकर कह दी ये बात","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
सारा अली खान ने सोशल मीडिया पर शेयर की फोटो, कार्तिक आर्यन ने होठों को लेकर कह दी ये बात
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: भावना शर्मा
Updated Tue, 10 Sep 2019 03:40 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
सारा अली खान और कार्तिक आर्यन
- फोटो : सोशल मीडिया
Link Copied
सारा अली खान बॉलीवुड की तेजी से उभरती एक्ट्रेस हैं । उनकी दो फिल्में रिलीज हो चुकी हैं । एक केदारनाथ और दूसरी सिंबा । दोनों ही फिल्मों में सारा की एक्टिंग की बहुत तारीफ हुई । अब उनकी अगली फिल्म 'लव आजकल 2' है। इसमें वो कार्तिक आर्यन के साथ नजर आएंगी । फिल्म के अलावा कार्तिक और सारा अपने रिश्ते को लेकर भी चर्चा में रहते हैं ।
Trending Videos
2 of 5
sara ali khan
- फोटो : instagram
दोनों को अक्सर साथ में देखा जाता है । हालांकि कार्तिक और सारा ने कभी अपने रिश्ते के बारे में खुलकर बात नहीं की । दोनों अक्सर एक-दूसरे के लिए सोशल मीडिया पर तस्वीरें शेयर करते रहते हैं । हाल ही में सारा ने अपने एक फोटोशूट की तस्वीर इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की ।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 5
Sara Ali Khan and Kartik Aaryan
- फोटो : Instagram
इसमें सारा होठों पर अंगुली रखे हैं । उनका पूरा चेहरा छिपा है । इस फोटो को शेयर कर सारा ने कैप्शन में लिखा, 'मेरे होठों को पढ़ो ।' इस फोटो पर कार्तिक आर्यन ने कमेंट किया । वो लिखते हैं, 'कहीं देखा देखा लगता है ।' इसके साथ उन्होंने ‘Shhhh’ वाली इमोजी भी बनाई।
बता दें कि सारा अब वरुण धवन के साथ फिल्म 'कुली नंबर 1' में भी नजर आएंगी । इसकी शूटिंग का पहला शेड्यूल बैंकॉक में खत्म हो चुका है । अब सारा फिल्म के लिए एक आइकॉनिक गाने की तैयारी कर रही हैं । ये फिल्म गोविंदा की 'कुली नंबर 1' का रीमेक है ।
विज्ञापन
5 of 5
सारा अली खान, कार्तिक आर्यन
- फोटो : instagram
इस फिल्म में 'मैं तो रस्ते से जा रहा था' गाने का भी रीमेक होगा । सारा इसी गाने के लिए डांस सीख रही हैं । कार्तिक की बात करें तो उन्होंने हाल ही में फिल्म 'पति पत्नी और वो' के लखनऊ शेड्यूल को पूरा किया । इसके बाद कार्तिक 'दोस्ताना 2' की शूटिंग करेंगे । इस फिल्म में वो जाह्नवी कपूर के साथ रोमांस करते दिखेंगे ।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।