{"_id":"6760f35fc982dd4dfa0f02aa","slug":"sara-ali-khan-shares-bts-photos-from-the-sets-of-sky-force-akshay-kumar-nimrat-kaur-veer-pahariya-2024-12-17","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Sky Force: स्काई फोर्स के सेट से शेयर हुईं BTS तस्वीरें, देखिए कौन है यह खूबसूरत अभिनेत्री","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Sky Force: स्काई फोर्स के सेट से शेयर हुईं BTS तस्वीरें, देखिए कौन है यह खूबसूरत अभिनेत्री
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: अंजू बाजपेई
Updated Tue, 17 Dec 2024 09:14 AM IST
सार
Sara Ali Khan Sky Force: हाल ही में फिल्म स्काई फोर्स की शूटिंग से सारा और वीर पहाड़िया का मसूरी में एक गढ़वाली गाने की शूटिंग करते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुआ था, लेकिन अब सारा ने सोशल मीडिया हैंडल पर दो खूबसूरत तस्वीरें शेयर की हैं, जिन्हें देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि सारा का स्काई फोर्स में लुक कैसा होगा।
विज्ञापन
1 of 5
सारा अली खान
- फोटो : इंस्टाग्राम@saraalikhan95
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
निर्देशक संदीप केवलानी और अभिषेक अनिल कपूर द्वारा निर्देशित फिल्म स्काई फोर्स की रिलीज डेट जैसे-जैसे नजदीक आ रही है, वैसे-वैसे फिल्म से जुड़े कई वीडियोज और तस्वीरें सोशल मीडिया पर सामने आ रहे हैं, जिन्हें प्रशंसक बेहद पसंद कर रहे हैं। सारा ने फिल्म स्काई फोर्स की शूटिंग की दो बेहद ही खूबसूरत तस्वीरें सोशल मीडिया हैंडल पर शेयर की हैं, जिन्हें देखकर कोई भी अंदाजा लगा सकता है कि फिल्म में कितने शानदार सीन दिखने वाले हैं।
2 of 5
सारा अली खान
- फोटो : इंस्टाग्राम@saraalikhan95
सारा अली खान ने दो तस्वीरें इंस्टाग्राम पर शेयर की हैं। एक तस्वीर में सारा खूबसूरत नजारे को निहारती नजर आ रही हैं। सारा पीली साड़ी के साथ लाइट ब्लू रंग के ब्लाउज में अपनी बैक को फ्लॉन्ट करती नजर आईं। इस तस्वीर में वह ढलते सूरज को निहारती नजर आ रही हैं, जो नजारा दिखाई दे रहा है वह वाकई में इतना खूबसूरत है कि किसी की भी निगाहें थम जाएंगी। सारा ने इस तस्वीर के साथ कैप्शन में लिखा, 'मेरा पसंदीदा, जब तक चांद निकल नहीं आता।'
3 of 5
सारा अली खान
- फोटो : इंस्टाग्राम@saraalikhan95
सारा ने एक और तस्वीर इंस्टाग्राम पर शेयर की है, जिसमें उगते सूरज के साथ बेहद ही शानदार नजारा देखने को मिला। सारा ने इस तस्वीर के साथ लिखा, 'कैमरा, पूर्णिमा और वादियां - सभी मेरी पसंदीदा हैं।' इसके साथ ही इसी तस्वीर में एक कैमरा मैन मुस्कुराता नजर आ रहा है, जो हाथ में कैमरा लिए जोर से हंस रहे हैं, जिनके पीछे खूबसूरत नजारा और चांद नजर आ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
सारा अली खान
- फोटो : इंस्टाग्राम@saraalikhan95
स्काई फोर्स एक आगामी भारतीय वायु सेना और हिंदी भाषा की युद्ध फिल्म है, जिसका निर्देशन अभिषेक अनिल कपूर और संदीप केवलानी ने किया है और इसका निर्माण मैडॉक फिल्म्स के तहत दिनेश विजन और अमर कौशिक और जियो स्टूडियोज के तहत ज्योति देशपांडे ने किया है। फिल्म में सारा अली खान के अलावा अक्षय कुमार (विजय सक्सेना, प्रिया के पति ( स्क्वाड्रन लीडर), विजय की पत्नी, (एक स्क्वाड्रन लीडर ) प्रिया सक्सेना के रूप में निम्रत कौर और जान्हवी कपूर के कथित बॉयफ्रेंड वीर पहाड़िया हैं। यह 1965 के भारत-पाकिस्तान हवाई युद्ध में पाकिस्तान के सरगोधा एयरबेस पर भारत के जवाबी हमले पर आधारित है, जिसे भारत का पहला और सबसे घातक हवाई हमला बताया गया है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।