{"_id":"5e6f64d98ebc3ea81139533a","slug":"sara-ali-khan-shopping-at-varanasi-users-worried-coronavirus","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"बनारस की गलियों में भारी भीड़ के बीच शॉपिंग करने निकलीं सारा, यूजर्स बोले, 'कोरोना से डरो ना'","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
बनारस की गलियों में भारी भीड़ के बीच शॉपिंग करने निकलीं सारा, यूजर्स बोले, 'कोरोना से डरो ना'
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: अपूर्वा राय
Updated Mon, 16 Mar 2020 05:08 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
Sara Ali Khan
- फोटो : इंस्टाग्राम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
'अतरंगी रे' की शूटिंग के लिए बॉलीवुड अभिनेत्री सारा अली खान (Sara Ali Khan) इन दिनों वाराणसी में हैं। इस बीच सारा ने मां अमृता सिंह के साथ दशाश्वमेध घाट पर होने वाली गंगा आरती में हिस्सा लिया। गंगा आरती के बाद सारा शॉपिंग करने निकल पड़ीं। जहां की रिपोर्टिंग का वीडियो खुद सारा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है।
वीडियो में सारा भीड़ भाड़ में ही बनारस की गलियों में घूम रही हैं। खास बात ये हैं कि यहां सारा को कोई पहचान भी नहीं पाया। वीडियो पोस्ट करते हुए सारा ने लिखा था, 'नमस्ते दर्शकों, बनारस की गलियों से। कितना प्यारा दिन है। कितना सारा मजा और बेहद कम खर्च, अगर काश कोई वाराणसी (Varanasi) में रह सकता।'
3 of 5
sara ali khan
- फोटो : social media
वीडियो में सारा दुकान के बाहर लगी कई चीजों को देख रही हैं। फिर कैमरे की ओर रुख करके अपने अंदाज में नमस्ते बोलती हैं। हालांकि सारा का यह वीडियो देख उनके फैंस उनकी चिंता कर रहे हैं और उन्हें ऐसे खुले में न घूमने की सलाह दे रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
sara ali khan
- फोटो : social media
एक यूजर ने सारा के वीडियो पर लिखा- कोरोना से डरो ना। वहीं एक यूजर ने लिखा- सारा जी आप ऐसे मत घूमिए कई लोगों की कोरोना वायरस की वजह से जान जा चुकी है। आपके अंदर कई लोगों की जान बसती हैं। प्लीज अपना ख्याल रखिए। बता दें सारा अकसर समय निकलाकर मंदिर पहुंचकर पूजा-पाठ करती हैं कई बार उन्हें इस वजह से ट्रोल भी किया गया जाता था। इससे पहले सारा ने भाई इब्राहिम के साथ अपनी बिकिनी वाली फोटो पोस्ट की थी जिसके बाद उन्हें खूब ट्रोल किया गया था।
विज्ञापन
5 of 5
sara ali khan varanasi ganga aarti holi varanasi
- फोटो : sara ali khan varanasi ganga aarti holi varanasi
पिछले कुछ समय से सारा वाराणसी में ही हैं। वो चंदौली जिले के एक गांव में अपनी फिल्म की शूटिंग कर रही हैं। फिल्ममेकर आनंद एल राय की इस फिल्म में सारा के साथ अभिनेता अक्षय कुमार और धनुष भी हैं। सारा अब जल्द ही फिल्म 'कुली नंबर 1' (Coolie No.1) में वरुण धवन के साथ नजर आने वाली हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।