फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

एयरपोर्ट पर सारा को देखते ही फैन ने लेनी चाही सेल्फी, सिक्योरिटी गार्ड ने रोका और...

Sat, 21 Mar 2020 12:40 PM IST
shrilata biswas एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: shrilata biswas Updated Sat, 21 Mar 2020 12:40 PM IST
विज्ञापन
sara ali khan spotted mumbai airport after return form varanasi
sara ali khan - फोटो : social media
कोरोना वायरस को लेकर खौफ का माहौल बना हुआ है। आम लोगों से लेकर बॉलीवुड सितारे तक सावधानी रख रहे हैं। कई सितारे जो विदेश से लौटे हैं उन्होंने खुद को आइसोलेशन में रखा है। फिल्मों की शूटिंग रोक दी गई है। ऐसे में सभी अपने-अपने तरीके से समय व्यतीत कर रहे हैं। इस बीच अभिनेत्री सारा अली मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट की गईं। सारा ने भी एहतियातन मास्क लगा रखा था।
sara ali khan spotted mumbai airport after return form varanasi
sara ali khan - फोटो : social media

सोशल मीडिया पर सारा का एक वीडियो वायरल हो रहा है। एयरपोर्ट पर सारा ने ब्लैक कलर का ट्रैक सूट पहना है। उन्होंने बालों को खुला रखा है  और चश्मा लगाया हुआ है। सारा इस वक्त सोशल डिस्टेंस का ख्याल रख रही हैं। 

sara ali khan spotted mumbai airport after return form varanasi
Sara Ali Khan - फोटो : Social Media

एयरपोर्ट पर जैसे ही सारा पहुंचीं एक फैन उनके साथ सेल्फी लेने के लिए आगे बढ़ता है। तभी उनके साथ चल रहा सिक्योरिटीमैन उसे मना करता है। लड़का दोबारा सेल्फी के लिए आगे बढ़ता हुआ दिखाई देता है तो सिक्योरिटी के लोग उसे फिर से रोकते हैं। इतने में सारा वहां से चली जाती हैं।

View this post on Instagram

#SaraAliKhan snapped at the airport today as she returns from #Varanasi #CoronaVirus #precautions #india #airport #manavmanglani @manav.manglani

A post shared by Manav Manglani (@manav.manglani) on

विज्ञापन
विज्ञापन
sara ali khan spotted mumbai airport after return form varanasi
sara - फोटो : sara

सारा बनारस से मुंबई लौट आई हैं। वो बनारस में फिल्म 'अतरंगी रे' की शूटिंग कर रही थीं। फिल्ममेकर आनंद एल राय की इस फिल्म में सारा के साथ अभिनेता अक्षय कुमार और धनुष भी हैं। कोरोना वायरस का असर इस फिल्म की शूटिंग पर भी पड़ता हुआ दिखाई दिया था। ग्रामीणों ने शूटिंग रोकने की मांग की थी।

विज्ञापन
sara ali khan spotted mumbai airport after return form varanasi
sara ali khan - फोटो : social media

बनारस में सारा ने विश्वनाथ मंदिर में दर्शन भी किए। उनके साथ उनकी मां अमृता सिंह भी थीं। हालांकि मंदिर में दर्शन को लेकर काफी विवाद भी हुआ। काशी के विद्वानों ने इसे मंदिर की परंपरा के विपरीत बताया है। काशी विकास समिति ने इस आधार पर आपत्ति जताई कि सारा अली खान गैर-हिंदू हैं। 

बर्थडे पर रानी ने चाहने वालों को दिया ये खास संदेश, कोरोना के चलते नहीं करेंगी पार्टी

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed