फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कनिका के कोराना संक्रमित होने पर ऋषि कपूर का कमेंट, बोले- 'कपूर लोगों पे टाइम भारी है'

Sat, 21 Mar 2020 12:36 PM IST
शिप्रा सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शिप्रा सक्सेना Updated Sat, 21 Mar 2020 12:36 PM IST
विज्ञापन
Rishi Kapoor on Kanika Kapoor coronavirus positive says Kapoor logon pe time bhaari hai
Rishi Kapoor and Kanika Kapoor - फोटो : twitter

गायिका कनिका कपूर (Kanika Kapoor) की कोरोना संक्रमित होने की खबर ने तहलका मचा दिया है। कनिका के नाम की चर्चा इस वजह से भी हो रही है क्योंकि ना केवल वो कोरोना पॉजिटिव पाई गईं बल्कि उन्होंने इस बात को छिपाए भी रखा। इसके साथ ही कई पॉर्टियों में भी शामिल हुईं। कनिका की इस घोर लापरवाही के चलते यूपी सरकार ने उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है। इस मामले पर बॉलीवु़ड रिएक्शन आने भी शुरू हो गए हैं। ऋषि कपूर (Rishi Kapoor) ने कनिका कपूर को लेकर एक ट्वीट किया जो वायरल हो रहा है।

Rishi Kapoor on Kanika Kapoor coronavirus positive says Kapoor logon pe time bhaari hai
rishi kapoor - फोटो : अमर उजाला

ऋषि कपूर ने ट्वीट किया- 'आजकल कुछ कपूर लोगों पे टाइम भारी है। डरता हूं। हे मालिक रक्षा करना दूसरे कपूर-ऑन की। कोई गलत काम न हो कभी। जय माता दी।' ऋषि कपूर के इस ट्वीट के बाद सोशल मीडिया पर कुछ लोग गुस्सा जाहिर कर रहे हैं। ऋषि से पहले कनिका कपूर के मामले पर गायक बप्पी लहिरी ने भी प्रतिक्रिया दी थी। 

Rishi Kapoor on Kanika Kapoor coronavirus positive says Kapoor logon pe time bhaari hai
Bappi Lahiri - फोटो : file photo

बप्पी लहिरी ने स्पॉट ब्वॉय वेबसाइट से बात करते हुए कहा- 'अगर वो लंदन में थीं तो उन्हें भारत अभी नहीं आना चाहिए था। ये उनकी गलती है और गैर जिम्मेदाराना रवैया है। मैं भगवान गणेश को बहुत मानता हू्ं। प्रार्थना करता हूं कि वो जल्द से जल्द ठीक हो जाएं।' 
 

विज्ञापन
विज्ञापन
Rishi Kapoor on Kanika Kapoor coronavirus positive says Kapoor logon pe time bhaari hai
Kanika Kapoor - फोटो : instagram

कनिका को लखनऊ के केजीएमयू के आइसोलेशन वार्ड में रखा गया है। गायिका ने कोरोना संक्रमित होने के बाद एक बयान भी जारी किया है। सिंगर ने सोशल मीडिया के जरिए जानकारी देते हुए लिखा- 'आखिरी चार दिनों के बीच में उन्हें फ्लू के लक्षण समझ आए और जब उन्होंने इसकी जांच करवाई तो कोविड 19 पॉजिटिव पाई गईं।' 

विज्ञापन
Rishi Kapoor on Kanika Kapoor coronavirus positive says Kapoor logon pe time bhaari hai
Kanika kapoor - फोटो : file photo

खास बात है कि गायिका ने अस्पताल पहुंचते ही डॉक्टर्स पर आरोप लगाना शुरू कर दिया। एक निजी न्यूज चैनल से बातचीत में कनिका ने कहा था कि उन्हें एक अकेले कमरे में रखा गया है जहां खाने-पीने को कुछ नहीं है। डॉक्टर्स उनकी मदद करने की बजाए उन्हें डांट लगा रहे हैं और धमका रहे हैं।

नहीं हुआ ब्रेकअप, आलिया को बिजी करने के लिए रणबीर कपूर खुद खींच रहे उनकी तस्वीरें

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed