सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

मोटापे से जूझ चुके हैं ये बॉलीवुड सेलेब्स, इनके शानदार बॉडी ट्रांसफॉर्मेशन को देखकर हैरान हो गए थे फैंस

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: दीपाली श्रीवास्तव Updated Tue, 23 Mar 2021 08:44 PM IST
विज्ञापन
Sara Ali Khan To Fardeen Khan These Celebs Who Left Fans Shocked With Weight Loss
अर्जुन कपूर, भूमि पेडनेकर और आलिया भट्ट - फोटो : Instagram

बॉलीवुड में ऐसे कई सेलेब्स रहे हैं, जो मोटापे से जूझ चुके हैं। लेकिन जब उन्होंने अपना वजन घटाया तो उनके बॉडी ट्रांसफॉर्मेशन ने फैंस को हैरान कर दिया था। ऐसे तो इस लिस्ट में कई सेलेब्स हैं लेकिन हम आपको कुछ ऐसे सेलेब्स के बारे में बताने जा रहे हैं। जिनका वजन काफी ज्यादा था, इन सभी ने जिम में पसीना बहाकर अपना वजन घटाया और आज फिल्मों में काम कर रहे हैं। इन सेलेब्स के बॉडी ट्रांसफॉर्मेशन की तस्वीरें आज भी सोशल मीडिया पर वायरल होती रहती हैं।

Trending Videos
Sara Ali Khan To Fardeen Khan These Celebs Who Left Fans Shocked With Weight Loss
फरदीन खान - फोटो : सोशल मीडिया

फरदीन खान

इस लिस्ट में सबसे पहला नाम अभिनेता फरदीन खान का आता है। फरदीन खान के बॉडी ट्रांसफॉर्मेशन की तस्वीरें पिछले दिनों सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही थीं। जिसे देखकर फैंस हैरान रह गए थे। पहले तो फैंस को लगा कि अभिनेता ने अपनी कोई पुरानी तस्वीर शेयर कर दी है। लेकिन बाद में जब उनकी वीडियो सामने आईं तो लोगों को यकीन हुआ। फरदीन के नए लुक को देखकर फैंस काफी खुश हो गए थे। बता दें कि साल 2016 में फरदीन की एक और तस्वीर वायरल हुई थी, जिसमें वह काफी मोटे दिखाई दे रहे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Sara Ali Khan To Fardeen Khan These Celebs Who Left Fans Shocked With Weight Loss
अर्जुन कपूर - फोटो : Instagram

अर्जुन कपूर

अभिनेता अर्जुन कपूर का फिल्मों में आने से पहले वजन काफी बढ़ा हुआ था। लेकिन जब उन्होंने फिल्म 'इशकजादे' से डेब्यू किया। तो लोग उनके बॉडी ट्रांसफॉर्मेशन को देखकर हैरान रह गए थे। एक्टिंग से पहले अर्जुन कपूर प्रोडक्शन और डायरेक्शन में असिस्टेंट के तौर पर काम करते थे और तब उनका वजन 130 किलोग्राम था। इसके बाद एक्टर ने अपना 50 किलो वजन कम किया था। अब अर्जुन स्मार्ट और डैशिंग हीरो की लिस्ट में आते हैं।

Sara Ali Khan To Fardeen Khan These Celebs Who Left Fans Shocked With Weight Loss
सोनाक्षी सिन्हा - फोटो : Instagram

सोनाक्षी सिन्हा

एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा को कई बार बॉडी शेमिंग का सामना करना पड़ा है। इस बात का खुलासा खुद एक्ट्रेस ने एक इंटरव्यू में किया था। सोनाक्षी का वजन काफी ज्यादा था। फिल्म 'दबंग' में डेब्यू करने से पहले सोनाक्षी ने अपना 30 किलो वजन घटाया था। इस फिल्म में सोनाक्षी के अपोजिट सलमान खान थे। आज सोनाक्षी फिट एक्ट्रेसेस की लिस्ट में शुमार हैं।

विज्ञापन
Sara Ali Khan To Fardeen Khan These Celebs Who Left Fans Shocked With Weight Loss
सारा अली खान - फोटो : Instagram

सारा अली खान

एक्ट्रेस सारा अली खान ने बेहद कम समय में बॉलीवुड में अपनी अलग पहचान बना ली है। आज सारा अली खान सबसे फिट और हॉट एक्ट्रेसेस की लिस्ट में आती हैं। लेकिन कॉलेज के दिनों में वो पीसीओडी नाम की बीमारी से ग्रसित थीं। जिसके चलते उनका वजन 96 किलो तक पहुंच गया था। फिर फिल्मों में आने से पहले सारा ने कड़ी मेहनत से अपना वजन घटाया। सारा अली खान ने फिल्म 'केदारनाथ' से अपना डेब्यू किया था। इस फिल्म में उनके अपोजिट में दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत थे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed