फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

छोटे भाई से मिलने इस लुक में पिता सैफ अली खान के घर पहुंची सारा, वायरल हो रही तस्वीरें

Tue, 23 Mar 2021 09:54 AM IST
विजयाश्री गौर एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: विजयाश्री गौर Updated Tue, 23 Mar 2021 09:54 AM IST
विज्ञापन
Sara ali khan visited Saif ali khan home to meet newborn baby see photos
सारा अली खान, करीना कपूर, सैफ अली खान - फोटो : Instagram

बॉलीवुड अभिनेत्री सारा अली खान अक्सर सुर्खियों में छाईं रहती हैं। वो सोशल मीडिया पर भी बेहद ग्लैमरस और खूबसूरत तस्वीरें साझा करती हैं जो दर्शकों को काफी पसंद आती हैं। हाल ही में सारा को पिता सैफ अली खान के नए घर के पास स्पॉट किया गया। उनकी ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर जबरदस्त वायरल हो रही हैं।

Sara ali khan visited Saif ali khan home to meet newborn baby see photos
सारा अली खान - फोटो : Instagram

करीना ने 21 फरवरी को अपने दूसरे बच्चे को जन्म दिया है। सैफ अब चार बच्चों के पिता बन चुके हैं। वहीं एक महीना पूरा होने पर सारा अली खान पिता सैफ के घर अपने सबसे छोटे भाई के साथ क्वालिटी टाइम बिताने पहुंचीं थीं। इस दौरान उनकी तस्वीर फैंस को काफी पसंद आईं।

Sara ali khan visited Saif ali khan home to meet newborn baby see photos
सारा अली खान - फोटो : instagram fan page

बता दें कि सैफ अली खान और करीना कपूर अपने दूसरे बच्चे के जन्म से पहले ही बांद्रा स्थित अपने नए घर में शिफ्ट हो गए थे। वही अब सारा भी उनसे मिलने पहुंची थीं। इस दौरान वो कैजुअल और स्पोर्टी लुक में दिखाईं दीं। सारा ने कंधे पर एक बड़ा सा हैंडबैग भी दिखाई दिया। सारा ने बाल खोले हुए थे और मुंह पर मास्क लगाया था। कैजुअल लुक में भी सारा बेहद खूबसूरत लग रहीं थीं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Sara ali khan visited Saif ali khan home to meet newborn baby see photos
सारा अली खान - फोटो : Insatagram- @saraalikhan95

हाल ही में सारा ने एक फोटोशूट करवाया था जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई थीं। इन तस्वीरों को साझा करते हुए सारा ने लिखा था कि वो एक संस्कारी, सुशील और घरेलू लड़की हैं और उन्हें शादी के लिए प्रपोजल का इंतजार हैं। फैंस को सारा का ये मस्ती भरा अंदाज काफी पसंद आया था।

विज्ञापन
Sara ali khan visited Saif ali khan home to meet newborn baby see photos
सारा अली खान - फोटो : instagram

वर्कफ्रंट की बात करें तो सारा के हाथ में कई बड़े प्रोजक्ट हैं। वो आनंद एल राय की फिल्म 'अतरंगी रे' में नजर आने वाली हैं। इस फिल्म में वो अक्षय कुमार और धनुष के साथ नजर आएंगी। इससे पहले सारा वरुण धवन के साथ फिल्म  'कुली नंबर 1' में नजर आईं थीं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed