इन दिनों लोगों की दिनचर्या भले ही आम हो गई हो लेकिन कोरोना वायरस का कहर अब भी जारी है। सभी लोग इस समय कोरोना की गाइडलाइन्स का बेहतर तरीके से पालन कर रहे हैं। इसी तरह बॉलीवुड सेलेब्स भी इन गाइडलाइन्स का अच्छी तरह से पालन कर रहे हैं और लोगों से भी यही अपील कर रहे हैं कि वो भी ऐसा ही करें। हाल ही में इसका एक उदाहरण दिया है अभिनेत्री सारा अली खान ने।
सारा अली खान ने मास्क निकालने से किया इनकार, फॉलो कर रही हैं कोरोना के प्रति सरकारी गाइडलाइन्स
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सारा अली खान को हाल ही में एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया था। सारा इस दौरान मास्क लगाए हुए नजर आईं। उन्होंने सरकारी गाइडलाइन्स का पूरी तरह से ख्याल रखा। इस दौरान जब रिपोर्टर्स और कैमेरा पर्सन्स ने उनसे मास्क हटाकर पोज देने के लिए कहा तो उन्होंने इससे इनकार कर दिया। सारा का वीडियो सोशल मीडिया पर अब तेजी से वायरल हो रहा है।
दरअसल सारा अली खान का ये वीडियो सेलिब्रिटी फोटोग्राफर विरल भायानी के आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट के जरिए साझा किया गया है। इस वीडियो में सारा अली खान पैपराजी से तस्वीरें क्लिक करवाती हैं लेकिन इस दौरान सारा मास्क नहीं उतारतीं। जब पैपराजी उन्हें गाड़ी में बैठने के बाद मास्क उतारने के लिए कहते हैं वो साफ मना कर देती हैं।
View this post on Instagram
इस वीडियो में सारा कहती हुई नजर आती हैं, 'माफ करो दोस्तों, मास्क नहीं निकालेंगे।' सारा का ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। अब सारा का ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वहीं सारा के इस अंदाज को उनके फैंस काफी पसंद कर रहे हैं।
बता दें कि हाल ही में सारा अली खान की फिल्म 'कुली नंबर 1' रिलीज हुई है। फिल्म को दर्शकों से लेकर क्रिटिक्स तक ने नकार दिया है। इस फिल्म को कहीं से भई अच्छा फीडबैक नहीं मिला है। इन दिनों सारा अक्षय कुमार और धनुष के साथ फिल्म अतरंगी रे की शूटिंग कर रही हैं।
पढ़ें: गोविंदा-कटरीना से लेकर रणदीप-आलिया तक, जब इन बेमेल जोड़ियों ने पर्दे पर दिखाई जबरदस्त केमेस्ट्री और फिल्म हो गई सुपरहिट

कमेंट
कमेंट X