{"_id":"5e79f89c8ebc3e77515fb7fa","slug":"sara-ali-khan-will-do-leg-pulling-of-varun-dhawan-rajkummar-rao-aparshakti-khurana-ayushmann-khurrana-in-zee-cine-awards","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"जी सिने अवॉर्ड्स में सारा करेंगी वरुण से लेकर आयुष्मान की खिंचाई, लेकिन इस बात पर होगी बोलती बंद","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
जी सिने अवॉर्ड्स में सारा करेंगी वरुण से लेकर आयुष्मान की खिंचाई, लेकिन इस बात पर होगी बोलती बंद
मुंबई ब्यूरो, अमर उजाला
Published by: प्रतीक्षा राणावत
Updated Tue, 24 Mar 2020 05:52 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
जी सिने अवॉर्ड्स
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
जी सिने अवॉर्ड्स 2020 में युवा कलाकार एक दूसरे की टांग खींचते हुए नजर आने वाले हैं। इसकी शुरुआत सारा अली खान द्वारा करते हुए देखा जाएगा। सारा अपने चुलबुले बर्ताव के लिए जानी जाती हैं। समारोह में भी सारा का एक मस्त मौला रूप नजर आने वाला है। जहां वह कुछ युवा कलाकारों की टांग खींचती हुई नजर आएंगी।
2 of 5
जी सिने अवॉर्ड्स
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
सारा सबसे पहले आयुष्मान से हंसी मजाक करती हैं। वह उनकी फिल्मों के पोस्टर्स को मिलाकर एक संग्रह पोस्टर के जरिए यह दिखाती हैं कि कैसे आयुष्मान की फिल्में मर्दों की दिक्कतों से जुड़ी होती हैं। इस पोस्टर को सारा, मर्दों की 101 समस्याएं और उनके समाधान का कैप्शन देती हैं।
3 of 5
जी सिने अवॉर्ड्स
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
सारा इसके बाद वरुण धवन पर निशाना साधती हैं। वह दिखाती हैं कि कैसे वरुण जिम से लेकर एयरपोर्ट जहां भी जाते हैं अपने साथ लगेज (सामान) जरूर रखते हैं। वह अपने इस काम को अब फिल्म (कुली नं. 1) के जरिए पेश करने जा रहे हैं और हर जगह जहां भी वह जाते हैं इसका प्रमोशन करते हैं। सारा के निशाने पर इसके बाद आती हैं नोरा फतेही। सारा बताती हैं कि नोरा का गाना गर्मी, गोविंदा के डांस स्टेप से लिया गया है। अपनी बात साबित करने के लिए वह गोविंदा का एक मशूहर गाना भी दिखाती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
जी सिने अवॉर्ड्स
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
हालांकि दूसरे कलाकारों के खुलासे करते हुए वह अपारशक्ति खुराना और राजकुमार राव के हत्थे चढ़ जाती हैं। दोनों कलाकार सारा का खुलासा करते हैं। वह उनसे उनके जिम और वर्कआउट के बारे में सवाल करते हैं जिसपर सारा खुशी खुशी बताती हैं कि वह अपनी संतुलित डाइट, जिम और वर्कआउट को लेकर कितनी सचेत हैं।
विज्ञापन
5 of 5
जी सिने अवॉर्ड्स
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
लेकिन तभी अपारशक्ति खुराना और राजकुमार उन्हें एक तस्वीर दिखाते हैं जिसमें वह जमकर खाती हुई दिख रही हैं। लेकिन सारा इसका मुंह तोड़ जवाब देती हैं और जाते जाते वे दोनों किस तरह पीठ पीछे एक दूसरे की बुराई करते हैं इसका वीडियो दिखा देती हैं। यह अवॉर्ड शो 28 मार्च को शाम 7:30 बजे प्रसारित किया जाएगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।