कोरोना वायरस के भारत में बढ़ते प्रकोप के बीच डॉक्टर, नर्स और हेल्थ केयर से जुड़े लोग दिन रात मरीजों की सेवा में लगे हुए हैं। ऐस में सोशल मीडिया पर इन स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़े कुछ ट्वीट वायरल हो रहे हैं। इन ट्वीट्स के मुताबिक कोरोना संक्रमित लोगों की सेवा में जुटे लोगों को मकान मालिक अपने यहां ठहरने नहीं दे रहे। अब इस पर बॉलीवुड अभिनेत्री ऋचा चड्ढा ने प्रतिक्रिया दी है।
मकान मालिकों पर भड़कीं ऋचा चड्ढा, जो कोरोना से बचाव में जुटे डॉक्टरों को रहने को नहीं दे रहे घर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ऋचा चड्ढा ने ट्वीट किया है जिसमें उनका गुस्सा साफ जाहिर हो रहा है। अभिनेत्री ने ट्वीट किया- 'प्रिय डॉक्टरों, कृपया मकान मालिकों का नाम दें और उन्हें शर्मिंदा करें। उन्हें आपको घर से बाहर निकालने की धमकी देने से पहले आपको नोटिस देना होगा। वकीलों, कृपया डॉक्टरों के बचाव में आएं। धन्यवाद।'
इसके बाद अभिनेत्री ने एक और ट्वीट किया। अपने दूसरे ट्वीट में ऋचा ने लिखा- 'डॉक्टरों के साथ दयालु रहें। उन्हें सुरक्षात्मक सामान दें। हम सुरक्षित हैं क्योंकि वे हमें सुरक्षित रखते हैं।' खास बात है कि इन्हीं स्वास्थ्य सेवाओं में जुड़े लोगों को सलाम करने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 22 मार्च को देश की जनता से शाम 5 बजे ताली, थाली और शंख एक साथ बजाने का आग्रह किया था।
Be kind to doctors.
Give them protective gear.
We are safe because of they keep use safe.
पीएम मोदी के इस आग्रह को मानते हुए देश की जनता एक साथ जुटी और अपने घरों से निकलकर एक साथ उनका सम्मान किया। पीएम मोदी की इस अपील में आम हो खास हर किसी की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर छाए रहे। दीपिका पादुकोण, रणवीर सिंह, हेमा मालिनी, अमिताभ बच्चन भी अपने परिवार समेत घर की छत पर पहुंचे, ताली और थाली बजाकर इस वायरस से बचाव में जुटे लोगों का अभिवादन किया।
अब तक देशभर में कोरोना वायरस से नौ लोगों की जान जा चुकी है। वहीं संक्रमित लोगों की संख्या 498 हो गई है। स्वास्थ्य मंत्रालय ने 478 मामले होने की पुष्टि की है जिनमें से 40 रोगी विदेशी हैं। कोरोना वायरस के बढ़ते प्रभाव को देखते हुए 30 राज्यों के 548 जिलों में लॉकडाउन घोषित कर दिया गया है। जबकि दिल्ली समेत चार राज्यों में कर्फ्यू लगा दिया गया है।