{"_id":"5c1f76e5bdec2256de78f003","slug":"sara-alu-khan-wanted-to-go-on-date-kartik-aaryan-now-shoot-a-film","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"जिस एक्टर संग डेट पर जाना चाहती थीं सारा अली खान, इस फिल्म में मिलेगा साथ रोमांस करने का मौका","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
जिस एक्टर संग डेट पर जाना चाहती थीं सारा अली खान, इस फिल्म में मिलेगा साथ रोमांस करने का मौका
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: अरविंद अरविंद
Updated Sun, 23 Dec 2018 05:24 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
bollywood
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
फिल्म केदारनाथ से बॉलीवुड में दस्तक देने वाली एक्ट्रेस सारा अली खान इन दिनों बहुत सुर्खियां बटोर रही हैं। गौरतलब है कि आगामी शुक्रवार को उनकी एक और फिल्म सिम्बा सिनेमाघरों में पहुंच रही है। फिल्म में रणवीर सिंह लीड एक्टर हैं। लेकिन इस बार सारा को लेकर खबर आ रही है कि वह अपने क्रश से डेट पर मिलने जा रही हैं...
2 of 5
सारा अली खान
शायद आपको याद होगा कि फिल्म मेकर करण जौहर के टॉक शो कॉफी विद करण में सारा अली खान पापा सैफ के साथ पहुंची थीं। जहां उन्होंने खुद बताया था कि वह एक्टर कार्तिक आर्यन को बहुत पसंद करती हैं और उनके साथ डेट पर जाना चाहती हैं। इसके बाद से सारा और कार्तिक को लेकर खबरों का बाजार गरम होने लगा। कार्तिक फिल्म प्यार का पंचनामा और सोनू के टीटू की स्वीटी में नजर आए थे।
3 of 5
sara ali khan
लेकिन अब खबर है कि सारा का ख्वाहिश पूरी होने जा रही है। क्योंकि सारा बहुत जल्द कार्तिक के साथ एक फिल्म करने वाली हैं। बताया जा रहा है कि साल 2009 में आई सैफ अली खान की फिल्म लव आजकल का दूसरा पार्ट बनने जा रहा है। फिल्म के डायरेक्टर इम्तियाज अली ने सारा और कार्तिक को साइन करने का प्लान किया है। लेकिन अभी तक इसकी कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
Danish Zehen Sara Ali Khan
- फोटो : Instagram
इससे पहले छोटे पर्दे के रियलिटी शो 'ऐस ऑफ स्पेस' के कंटेस्टेंट और मशहूर यूट्यूबर दानिश जेहन के अचानक निधन से उनके फैंस के बीच शोक का माहौल है। बीते बुधवार को उनकी कार दुर्घटना में मौत हो गई थी। 21 साल के दानिश जेहन के निधन के बाद टीवी की तमाम हस्तियों ने सोशल मीडिया के जरिए शोक जाहिर किया। वहीं अब सारा अली खान ने भी उनके निधन पर अपना दुख प्रकट किया था।
विज्ञापन
5 of 5
Danish Zehen Sara Ali Khan
- फोटो : Instagram
अभिनेता सैफ अली खान की बेटी और अभिनेत्री सारा अली खान ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम पेज पर दानिश के शो का एक वीडियो शेयर करते हुए उनके निधन पर दुख प्रकट किया। शो के इस वीडियो में सारा अली खान गेस्ट के तौर पर है, और इस शो में दानिश जेहन, सारा अली खान को इंप्रेस करने की कोशिश कर रहे हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।