{"_id":"60b899fa9546ab4bab5caef2","slug":"sarika-haasan-birthday-know-about-his-relation-with-kamal-haasan-shruti-and-akshara-haasan","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"जन्मदिन: शादी से पहले ही प्रेग्नेंट हो गई थीं सारिका, फिर इस वजह से ले लिया था कमल हासन से तलाक","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
जन्मदिन: शादी से पहले ही प्रेग्नेंट हो गई थीं सारिका, फिर इस वजह से ले लिया था कमल हासन से तलाक
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: शुभांगी गुप्ता
Updated Thu, 03 Jun 2021 02:33 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
कमल हासन और सारिका
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बॉलीवुड की जानी-मानी अभिनेत्री सारिका किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं। अपने लंबे फिल्मी सफर में उन्होंने कई दिग्गज एक्टर्स के साथ काम किया और सुपरहिट फिल्मों का हिस्सा भी रहीं। सारिका के अभिनय के तो सभी कायल हैं इसके अलावा उनकी खूबसूरती और ग्लैमरस अंदाज के भी काफी चर्चे हैं। सारिका का सिर्फ करियर ही नहीं बल्कि उनकी निजी जिंदगी भी किसी फिल्मी कहानी से कम नहीं रही। उनकी पर्सनल लाइफ से जुड़ी बातें अक्सर खबरों की हेडलाइन बनती रही हैं। सारिका ने बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट ही करियर की शुरुआत कर दी थी और खुद के दम पर सफलता हासिल की। सारिका और कमल हासन के रिश्ते से तो सभी वाकिफ हैं। आज सारिका अपना 61वां जन्मदिन मना रही हैं। इस खास मौके पर आपको बताते हैं उनके निजी जीवन से जुड़े कुछ अहम किस्सों के बारे में, साथ ही कमल हासन के साथ उनके रिश्ते के बारे में भी।
Trending Videos
2 of 5
कमल हासन और सारिका
- फोटो : सोशल मीडिया
जब सारिका ने फिल्म इंडस्ट्री में अपनी पहचान बना ली, उस दौरान उनकी मुलाकात साउथ के सुपरस्टार कमल हासन (Kamal Haasan) से हुई और दोनों को एक दूसरे से प्यार हो गया। दोनों एक साथ रहने लगे। कमल हासन और उनकी पत्नी वाणि के बीच तलाक की प्रक्रिया शुरू हो गई थी। सारिका और कमल हासन की शादी से पहले उनकी बड़ी बेटी श्रुति हासन (Shruti Haasan) का जन्म हो गया था। उसके बाद अक्षरा हासन का जन्म हुआ। साल 1988 में कमल हासन और सारिका ने शादी की और 2004 में अलग हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 5
श्रुति हासन, सारिका
- फोटो : सोशल मीडिया
हाल ही में श्रुति ने एक इंटरव्यू में बताया था कि माता-पिता के तलाक के फैसले से वो कहीं ना कहीं खुश थीं। उन्होंने कहा था, 'मैं खुश हूं कि मेरे माता-पिता ने अलग होने का फैसला किया क्योंकि अगर दो लोग एक साथ नहीं रह पा रहे हैं तो उन्हें जबरदस्ती ऐसा करने की जरूरत नहीं होनी चाहिए।'
4 of 5
कमल हासन, श्रुति हासन और सारिका
- फोटो : Twitter
श्रुति ने कहा, 'मैं अपने पिता से ज्यादा क्लोज हूं और मां भी मेरी जिंदगी का अहम हिस्सा हैं। मैं उनके लिए एक्साइटेड थी। मैं खुश थी कि वो अलग हो गए। दोनों ही अलग-अलग तरीके से बेहतरीन इंसान हैं। जब दोनों अलग हुए जब मैं बहुत छोटी थी और ये बहुत सिंपल था कि वो दोनों साथ रहने के बजाए अलग-अलग होकर बहुत खुश थे।' बता दें, श्रुति हासन के माता-पिता कमल हासन और सारिका शादी के 16 सालों बाद अलग हो गए थे। उनकी शादी 1988 में हुई थी और 2004 में दोनों ने तलाक लेने का फैसला किया था। उस दौरान उनकी दो बेटियां थीं, श्रुति 16 साल की थीं और अक्षरा हासन तो उनसे भी छोटी थीं।'
विज्ञापन
5 of 5
सारिका
- फोटो : सोशल मीडिया
वहीं सारिका के फिल्मी करियर की बात करें तो चाइल्ड आर्टिस्ट के रूप में उन्हें सबसे ज्यादा सफलता मिली थी। साल 1967 में रिलीज हुई सुपरहिट फिल्म 'हमराज' वो एक्ट्रेस विम्मी की बेटी बनी थीं। इसके अलावा उन्हें इंग्लिश फिल्म 'परजानिया' के लिए बेस्ट एक्ट्रेस का नेशनल अवॉर्ड मिला था। अब सारिका जल्द ही अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) के साथ 'शूबाइट' (Shoebite) फिल्म में नजर आएंगी। आखिरी बार सारिका साल 2016 में फिल्म 'बार बार देखो' में नजर आई थीं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।
कमेंट
कमेंट X