70 के दशक की हिट एक्ट्रेस शशिकला का आज यानी चार अप्रैल को निधन हो गया है। 88 साल की उम्र में अभिनेत्री ने आखिरी सांस ली है। उन्होंने करीब 100 बॉलीवुड फिल्मों में काम किया। फिलहाल वो लंबे समय से बॉलीवुड से दूर थी। शशि का पूरा नाम शशिकला जावलकर है। शशि एक मराठी परिवार से ताल्लुक रखती थी। शशिकाला की जिंदगी काफी-उतार चढ़ावों भरी रही है। उन्होंने फिल्मों में हीरोइन के साथ-साथ नेगेटिव किरदार भी निभाए हैं। कहा जाता है कि अभिनेत्री बनने से पहले शशिकला ने मजबूरी में लोगों के घरों में नौकरानी का काम किया और काफी स्ट्रगल के बाद उन्हें फिल्मों में काम मिला।
शशिकला: कभी लोगों के घरों में करती थीं काम, नूरजहां ने ऐसे दिलाई थी पहली फिल्म
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
असल में शशिकला का परिवार खूब अमीर था और उनके पिता बड़े बिजनसमैन थे। लेकिन शशिकला को नाचने-गाने और एक्टिंग का शौक था। इसलिए सोलापुर जिले के कई शहरों में शशिकला ने कई स्टेज शोज किए थे। उस समय शशिकला मात्र 5 साल की थी। लेकिन किस्मत में न जाने क्या लिखा था। एक वक्त ऐसा आया जब शशिकला के पिता कंगाल हो गए और गुजारा करना भी मुश्किल हो गया। तब शशिकला के पिता परिवार को मुंबई ले आए थे।
शशिकला ने ने एक इंटरव्यू में बताया था, 'मेरे पिता पूरी कमाई अपने छोटे भाई को भेज देते थे। वो लंदन में पढ़ाई कर रहा था। हम छह भाई-बहन थे। पिता ने अपने परिवार से जयादा भाई की जरूरतें पूरी कीं। एक समय ऐसा आया जब उनके छोटे भाई यानी मेरे चाचा की बहुत अच्छी नौकरी लग गई। लेकिन तब वो हमारे परिवार को भूल गए। मेरे पिता दिवालिया हो गए। वो दिन बहुत मुश्किल भरे थे । करीब 8 दिन तक हम लोगों को खाना नहीं मिला । हम लोग इंतजार करते थे कि कोई हमें अपने घर पर लंच के लिए इनवाइट कर ले।'
खबरों की मानें तो मुंबई में शशिकला ने काम मिलने का खूब प्रयास किया, लेकिन उन्हें कोई काम नहीं मिला। तब मजबूरी में उन्होंने लोगों के घरों में काम करना शुरू किया। एक बार इंटरव्यू में शशिकला ने कहा था, 'नौकरानी का काम करने के दौरान उनकी मुलाकात एक एक्ट्रेस और सिंगर नूरजहां से हुई जिन्हें उनका फेस काफी पसंद आया। नूरजहां ने अपने पति से कहकर शशिकला को फिल्म में काम दिलवा दिया। इस तरह से शशिकला ने 1945 में फिल्म 'जीनत' में काम किया और इस फिल्म के लिए उन्हें 25 रुपए मेहनताना मिला। इसके बाद उन्हें लगातार कई फिल्में की और पीछे पलटकर भी नहीं देखा।
फिल्मों में कामयाबी मिलने के बाद शशिकला ने एक्टर केएल सहगल के रिलेटिव ओम प्रकाश सहगल से शादी कर ली। कुछ वक्त दोनों का काफी अच्छा गुजरा। इस दौरान शशिकला ने दो बेटियों को भी जन्म दिया। लेकिन आगे चलकर दोनों के बीच मनमुटाव और लड़ाई-झगड़े होने लगे। दोनों के बीच तनाव इतना बढ़ गया कि एक दिन शशिकला ने घर-परिवार और बेटियों को छोड़ दिया और एक शख्स के साथ विदेश चली गईं। ये उनके जीवन की सबसे बड़ी गलती थी।