{"_id":"60718dbcc4e0b1059835e1c6","slug":"satish-kaul-was-living-in-vriddha-ashram-know-here-tragic-stoy-of-actor-life","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"लॉकडाउन में सतीश कौल हो गए थे पाई पाई के मोहताज, कभी अमिताभ और दिलीप कुमार के साथ दी थीं सुपरहिट फिल्में","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
लॉकडाउन में सतीश कौल हो गए थे पाई पाई के मोहताज, कभी अमिताभ और दिलीप कुमार के साथ दी थीं सुपरहिट फिल्में
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: दीपाली श्रीवास्तव
Updated Sun, 11 Apr 2021 08:48 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
सतीश कौल
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
अभिनेता सतीश कौल का निधन हो गया है, वो कोरोना संक्रमित थे। सतीश कौल, जिन्होंने एक से बढ़कर एक फिल्मों में काम किया। फिल्म 'कर्मा' से लेकर 'खेल', 'प्यार का मंदिर', 'राम लखन' और 'प्यार तो होना ही था' तक तमाम ऐसी फिल्में दी थी, जिसमें सतीश कौल ने अपने अभिनय के दम पर लोगों का दिल जीता था। फिल्म कर्मा में सतीश कौल ने दिलीप कुमार के बेटे का किरदार निभाया था और दर्शकों ने इस फिल्म में उनके अभिनय को खूब सराहा था। सतीश कौल, जो हिट फिल्में देकर लाखों रुपये कमाते थे। आखिर में उनकी हालत बेहद खराब हो गई थी। लॉकडाउन का असर सभी पर पड़ा। ऐसे में फिल्म इंडस्ट्री के कई एक्टर्स भी काम को मोहताज हो गए। इसी में सतीश कौल को भी परेशानियों का सामना करना पड़ा था।
2 of 5
सतीश कौल
- फोटो : सोशल मीडिया
सतीश कौल ने अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत पंजाबी फिल्मों से की थी। साल 1979 में उन्होंने अपना करियर शुरू किया और एक के बाद एक जबरदस्त पंजाबी हिट फिल्में दीं। सतीश कौल ने 300 से ज्यादा हिंदी और पंजाबी फिल्मों में काम किया था। सिर्फ फिल्मों में ही नहीं सतीश कौल ने टीवी की दुनिया में भी अपनी अलग पहचान बनाई। उन्होंने बी.आर. चोपड़ा के हिट सीरियल 'महाभारत' में इंद्र देव का किरदार निभाया था।
3 of 5
सतीश कौल
- फोटो : सोशल मीडिया
सतीश कौल ने लुधियाना में अपना एक एक्टिंग स्कूल खोला था। इस स्कूल की वजह से सतीश को काफी नुकसान हुआ और अपना घर इन्हें बेचना पड़ा। काम मिलना बंद हुआ तो वृद्धाश्रम में रहना पड़ा। सतीश कौल की पत्नी ने पहले ही उनसे तलाक ले लिया था और वो अपने बेटे के साथ अमेरिका जाकर बस गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
सतीश कौल
- फोटो : सोशल मीडिया
सतीश कौल का बुरा वक्त यही नहीं खत्म हुआ। बीच में वो बाथरूम में गिर गए थे और उन्हें कई दिनों तक अस्पताल में भर्ती रहना पड़ा। एक मंत्री ने मदद का वादा किया लेकिन फिर बाद में उन्हें कोई मदद नहीं मिली। फिर उन्हें पंजाब यूनिवर्सिटी की तरफ से 11 हजार रुपये पेंशन मिल रही थी। लेकिन कांग्रेस की सरकार आते ही उनकी ये पेंशन बंद हो गई।
विज्ञापन
5 of 5
सतीश कौल
- फोटो : सोशल मीडिया
कभी करोड़ों रुपये कमाने वाला एक्टर पाई-पाई को मोहताज हो जायेगा ये किसी ने नहीं सोचा होगा। आज सतीश कौल ने दुनिया को अलविदा कह दिया और फिल्म इंडस्ट्री ने एक नायाब सितारे को खो दिया। कई फिल्मी सितारों ने उन्हें श्रद्धांजलि दी है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।