दिग्गज अभिनेता सतीश कौशिक के अचानक यूं चले जाने से पूरा बॉलीवुड सदमे में हैं। मुंबई स्थिति सतीश कौशिक के घर पर सुबह से बॉलीवुड के सितारों का आना जाना शुरू हो गया। चाहे कोई आम इंसान हो या फिर खास इंसान सतीश कौशिक के अंतिम दर्शन के लिए उनके आवास पर पहुंच रहा है। उनका पार्थिव शरीर पहले उनके आवास पर पहुंचेगा और उसके बाद उसे अंतिम संस्कार के लिए श्मशान भूमि पहुंचेगा।
Satish Kaushik Funeral: सतीश कौशिक के अंतिम दर्शन को उमड़ा प्रशंसकों का सैलाब, रणबीर, बोनी, अनुपम सब पहुंचे
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सतीश कौशिक के पार्थिव शरीर के मुंबई पहुंचने की खबर फैलते ही उनके आवास पर अभिषेक बच्चन, रणबीर कपूर, आदि सितारे पहुंच चुके हैं। सतीश कौशिक का पार्थिव शरीर जिस एम्बुलेंस से शमशान भूमि ले जाया जाएगा उसे फूलों से पूरी तरह से सजा दिया गया है। सतीश कौशिक के कई फैंस उनके अंतिम दर्शन के लिए उनके आवास पर भारी संख्या में मौजूद हैं। बॉलीवुड के सितारों का आना जाना लगा है, इसलिए पुलिस फोर्स का तगड़ा इंतजाम देखने को मिल रहा है।
Karan-Tejasswi: करण-तेजस्वी के रिश्ते में आई दरार? ब्रेकअप पर अभिनेत्री के जवाब से फैंस को मिली राहत
सतीश कौशिक के निधन की खबर जैसी लगी पूरी मीडिया सतीश कौशिक के मुंबई आवास पर सुबह 8.30 से पहुंचनी शुरू हो गई। पहले मीडिया कर्मी गेट के बाहर ही खड़े और जब भीड़ होने लगी तो पुलिस कर्मियों ने बिल्डिंग के सोसाइटी से बात करके मीडिया कर्मियों को बिल्डिंग के आने आने की अनुमति दिलवाई। सतीश कौशिक के अंतिम दर्शन के लिए जावेद अख्तर, फरहान अख्तर, राज बब्बर, नादिरा बब्बर,आर्य बब्बर, अनूप सोनी, विक्की कौशल के पिता श्याम कौशल, अनु मलिक, अलका याग्निक, तन्वी आजमी, सैयामी खेर, अनुपम खेर, राकेश रोशन, इंद्र कुमार, ईशान खट्टर, मुकेश छाबड़ा, डेविड धवन, राकेश बेदी, सतीश शाह के अलावा बॉलीवुड और टीवी जगत से जुड़े कई सितारे मौजूद रहे।
Sara Ali: सारा ने फिल्म 'मर्डर मूवी' का पहला शेड्यूल किया पूरा, निर्देशक ने फोटो शेयर कर कही यह बात
सतीश कौशिक का अंतिम संस्कार कुछ ही देर बाद यारी रोड के श्मशान घाट में होने वाला है। जानकारी के मुताबिक सतीश कौशिक का पार्थिव शरीर मुंबई एयरपोर्ट पर पहुंच चुका है और कुछ ही देर में उनके यारी रोड स्थिति आवास पर पहुंचेगा। सतीश कौशिक के अंतिम दर्शन के लिए बॉलीवुड के तमाम सितारों का जमावाड़ा सुबह से ही उनके आवास पर लगा हुआ है। सतीश कौशिक का राज बब्बर के परिवार से बहुत ही गहरा नाता रहा। राज बब्बर, नादिरा बब्बर, आर्य बब्बर और राज बब्बर के दामाद अनूप सोनी ने सतीश कौशिक के आवास पर पहुंचकर उनके परिवार को दुख की इस घड़ी में सांत्वना दी।
Ranbir Kapoor: रणबीर को पहली बार धूम्रपान करते देख कैसा था मां नीतू कपूर का रिएक्शन? अभिनेता ने किया खुलासा
जावेद अख्तर के साथ सतीश कौशिक का बहुत ही गहरा लगाव रहा है। दो दिन पहले जावेद अख्तर और शबाना आजमी के घर आयोजित होली के कार्यक्रम में सतीश कौशिक शामिल हुए थे। जावेद अख्तर सुबह से सतीश कौशिक के आवास पर दो बार आ चुके हैं। सतीश को बतौर निर्देशक लॉन्च करने वाले बोनी कपूर सुबह से ही यहां दिखे। निर्देशक सुधीर मिश्रा भी पहुंच चुके हैं।
Chaim Topol: ऑस्कर विजेता इस्राइली अभिनेता चैप टोपोल का निधन, 87 साल की उम्र में ली अंतिम सांस