फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Satish Kaushik: 'पटना शुक्ला' की शूटिंग हुई पूरी, सतीश कौशिक समेत फिल्म की पूरी टीम ने अरबाज के घर मनाया जश्न

Fri, 30 Dec 2022 01:05 AM IST
शशि सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शशि सिंह Updated Fri, 30 Dec 2022 01:05 AM IST
विज्ञापन
Satish Kaushik Salman Arbaaz entire film team celebrated Pre New Year after completion of Patna Shukla shoot
सतीश कौशिक, अरबाज खान, सलमान खान, सोहेल खान, रवीना समेत 'पटना शुक्ला' फिल्म की पूरी टीम - फोटो : insta

बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता सतीश कौशिक और रवीना टंडन की मुख्य भूमिका और अरबाज के प्रोडक्शन तले बन रही फिल्म 'पटना शुक्ला' की शूटिंग पूरी हो चुकी है और इस मौके पर फिल्म की पूरी स्टार कास्ट ने अरबाज खान के घर प्री न्यू ईयर का जश्न भी मनाया। इस सेलिब्रेशन में अभिनेता सलमान खान भी शामिल हुए, जिसकी तस्वीरें सतीश कौशिक ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम से साझा की हैं।

Satish Kaushik Salman Arbaaz entire film team celebrated Pre New Year after completion of Patna Shukla shoot
अरबाज खान के घर 'पटना शुक्ला' की कास्ट क्रू ने सेलिब्रेट किया प्री न्यू ईयर - फोटो : insta

सतीश कौशिक ने जो तस्वीरें साझा की हैं, उनमें से पहली तस्वीर में सलमान अपने भाइयों- सोहेल, अरबाज और सतीश कौशिक के साथ पोज देते नजर आ रहे हैं। दूसरी तस्वीर में सतीश को-स्टार अभिनेत्री रवीना टंडन के साथ पोज देते नजर आ रहे हैं। वहीं दो अन्य तस्वीरों में रवीना टंडन, सलमान खान, अरबाज खान और  'पटना शुक्ला' की कास्ट क्रू पूरी टीम साथ में नजर आ रही है।

Satish Kaushik Salman Arbaaz entire film team celebrated Pre New Year after completion of Patna Shukla shoot
सोहेल खान, सलमान खान सतीश कौशिक और अरबाज खान - फोटो : insta

सतीश कौशिक ने तस्वीरें साझा करते हुए कैप्शन में लिखा, "हमारी फिल्म 'पटना शुक्ला' के पूरे होने के बाद अरबाज के घर नए साल से पहले सह कलाकारों का शानदार मिलन..यह बहुत मजेदार था..सभी को नए साल की शुभकामनाएं।"

View this post on Instagram

A post shared by Satish Kaushik (@satishkaushik2178)

विज्ञापन
विज्ञापन
Satish Kaushik Salman Arbaaz entire film team celebrated Pre New Year after completion of Patna Shukla shoot
सतीश कौशिक, रवीना टंडन - फोटो : social media

स्टार कास्ट की बात करें तो 'पटना शुक्ला' में रवीना टंडन, सतीश कौशिक के अलावा मानव विज, चंदन रॉय सान्याल, अनुष्का कौशिक, जतिन गोस्वामी अहम भूमिकाओं में हैं। फिल्म 'पटना शुक्ला' का निर्देशन विवेक बुडाकोटी द्वारा किया गया है। यह एक सामाजिक मुद्दे पर आधारित फिल्म होगी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed