फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Anant Ambani-Radhika Engagement: अनंत-राधिका की सगाई के बाद एंटीलिया में जश्न, बॉलीवुड सितारों का दिखा मेला

Fri, 30 Dec 2022 12:41 AM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Fri, 30 Dec 2022 12:41 AM IST
विज्ञापन
Anant Ambani Radhika merchant Engagement Bollywood Celebs Ranbir Kapoor Alia Bhatt reached Antilia for Party
रणबीर कपूर, आलिया भट्ट, अयान मुखर्जी - फोटो : सोशल मीडिया
रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी के छोटे बेटे अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट का गुरुवार को राजस्थान के नाथद्वारा में श्रीनाथजी मंदिर में परिवार के सदस्यों और दोस्तों की मौजूदगी में रोका हुआ। इसी खुशी में मुंबई में शाम को एंटीलिया में एक भव्य पार्टी का आयोजन किया गया। इस पार्टी में बॉलीवुड के कई सितारे शिरकत करते हुए नजर आए। अनंत और राधिका को सबसे पहले शुभकामनाएं देने के रणबीर कपूर अंबानी हाउस यानी एंटीलिया पहुंचे। 

Kriti Kharbanda: कृति खरबंदा ने पुलकित सम्राट के जन्मदिन पर साझा की दिल छू लेने वाली पोस्ट, यूं बरसाया प्यार
 
Anant Ambani Radhika merchant Engagement Bollywood Celebs Ranbir Kapoor Alia Bhatt reached Antilia for Party
रणबीर कपूर - फोटो : सोशल मीडिया

इस दौरान उनके साथ आलिया भट्ट और अयान मुखर्जी भी नजर आए। पार्टी में रणबीर और अयान ब्लैक आउटफिट में दिखे। वहीं, आलिया नीले कलर की ड्रेस में बला की खूबसूरत लग रही थीं। मां बनने के बाद यह पहला मौका था जब आलिया फैमिली से बाहर किसी समारोह में शिरकत करने पहुंची थीं। दोनों के अलावा इस पार्टी में जान्हवी कपूर भी नजर आईं। 
Pathaan Controversy: 'पठान' के समर्थन में आए सेंसर बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष, बोले- रंगों की वजह से कभी...

Anant Ambani Radhika merchant Engagement Bollywood Celebs Ranbir Kapoor Alia Bhatt reached Antilia for Party
जान्हवी कपूर - फोटो : सोशल मीडिया

एंटीलिया में एक्ट्रेस गुलाबी साड़ी पहनकर पहुंची थीं। ट्रेडिशनल लुक में जान्हवी बहुत सुंदर नजर आ रही थीं। अपने इस लुक की वजह से उन्होंने सारी लाइमलाइट अपनी ओर खींच ली। अनंत अंबानी के सगाई का जश्न मनाने के लिए एंटीलिया को भव्य तरीके से सजाया गया था। इस बहुमंजिला इमारत में हर तरफ केवल सुंदर लाइट ही नजर आ रही थीं। 
Anupam Mittal: अनुपम मित्तल ने अशनीर ग्रोवर पर किया कटाक्ष! बोले- अपमानित करने वाला शार्क टैंक की सीट पर...

विज्ञापन
विज्ञापन
Anant Ambani Radhika merchant Engagement Bollywood Celebs Ranbir Kapoor Alia Bhatt reached Antilia for Party
अनंत अंबानी के साथ राधिका मर्चेंट - फोटो : सोशल मीडिया

बता दें कि अनंत अंबानी मुकेश अंबानी के सबसे छोटे बेटे हैं उन्होंने अमेरिका की ब्राउन यूनिवर्सिटी से पढ़ाई की है। वह ऑयल-टू-टेलीकॉम-टू-रिटेल समूह रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड के ऊर्जा व्यवसाय के प्रमुख हैं। अनंत जियो प्लेटफॉर्म्स, समूह की दूरसंचार और डिजिटल कंपनी और रिलायंस रिटेल वेंचर्स के बोर्ड में भी हैं। वहीं राधिका मर्चेंट एनकॉर हेल्थकेयर के बोर्ड में निदेशक हैं।
Love Story: उस रात की एक गलती बनी अक्षय-रवीना के रिश्ते की 'कब्रगाह', शादी तक पहुंचने के बाद टूट गया था रिश्ता

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed