तुनिशा शर्मा की मौत से अभिनेत्री के करीबी लोगों से लेकर इंडस्ट्री के उनके को-स्टार्स और फैंस सभी स्तब्ध हैं। अब सलाम वेंकी एक्टर विशाल जेठवा ने अभिनेत्री को याद करते हुए एक लंबा नोट साझा किया है। इस नोट में लिखी गई हर एक बात बेहद भावुक कर देने वाली है। उन्होंने साथ में अपनी मुलाकात की कई तस्वीरें भी साझा की हैं। जिसमें कुछ में दोनों को सलाम वेंकी के प्रीमियर पर साथ में बेहद खुश होकर पोज करते देखा जा सकता है।
Tunisha Sharma: तुनिशा के लिए विशाल जेठवा ने साझा किया पोस्ट, लिखा- यह बहुत दर्दनाक और असहनीय...
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विशाल जेठवा ने तस्वीरे साझा करते हुए लिखा, "क्यूं खामोश हूं, इस आस में कि तुम लौट आओगी? मैं आपको बता दूं, यह सिर्फ मैं ही नहीं बल्कि आपके आसपास के सभी लोग, आपके परिवार से लेकर आपके सभी प्रशंसक और शुभचिंतक भी ऐसा ही महसूस करते हैं।" अभिनेता ने आगे लिखा, "यह बहुत दर्दनाक और असहनीय लगता है कि आपने अपने सभी प्रियजनों को बहुद दुख, शोक, सदमा दिया है, लेकिन दुख की बात है कि हमें इस तथ्य को स्वीकर करना होगा कि आप चली गई हैं और हम आपको दोबारा नहीं देख पाएंगे।" विशाल जेठवा ने पोस्ट में आगे लिखा, "मैं बहुत अजीब लग सकता हूं लेकिन क्या मैं यह कह सकता हूं कि मैं न केवल दुखी हूं बल्कि गहरे गुस्से में भी हूं और आपसे बहुत सारी शिकायते व सवाल हैं? जैसे कई और लोगों के पास हैं।"
Tunisha Sharma Case: तुनिशा शर्मा की मां ने किया बड़ा खुलासा, बोलीं- ड्रग्स लेता था शीजान खान
साथ में निभाना चाहते थे राधा-कृष्ण की भूमिका
विशाल जेठवा, तुनिशा शर्मा के साथ राधा-कृष्ण की भूमिका अदा करना चाहते थे। उन्होंने एक तस्वीर भी साझा की है, जिसमें दोनों को राधा-कृष्ण की तरह पोज करते देखा जा सकता है। अभिनेता ने अपनी पोस्ट में लिखा, "आपके साथ राधा-कृष्ण की भूमिका निभाने की मेरी इच्छा अधूरी रह गई। मैडेनिंग ड्राइव्स, लॉन्ग चैट्स, क्रेजी फैमिली टाइम्स के साथ हमेशा आपके लिए मेरे प्योर प्यार को संजो कर रखूंगा.. मुझे नहीं पता था कि 4 दिन पहले जब हम मिले थे तो आपके साथ आखिरी मुलाकात होगी!"
Tunisha Sharma Suicide: घटना वाले दिन शो के सेट पर हुआ क्या था? शीजान ने पुलिस को बताया सच
किया टैटू का जिक्र
अभिनेता ने पोस्ट में यह भी बताया कि वह जब कुछ दिन पहले मिले थे तो उन्होंने भी तुनिशा के हाथ में नया टैटू देखा था। उन्होंने लिखा, "अभी कुछ दिन पहले जब मैं तुनिशा से मिला तो मैंने उसके हाथ पर एक टैटू देखा जिसमें लिखा था - हर चीज से प्यार करो! तभी मैं उसे बताना चाहता था कि आप इसे सब कुछ से ऊपर आत्म प्रेम में क्यों नहीं बदल देते?! मुझे खेद है कि मैंने ऐसा नहीं कहा। तुनिशा आप हमेशा सबके दिल में रहेंगी। सच में बहुत जल्दी चली गयी!
Sushant Singh Rajput: सुशांत सिंह राजपूत का आखिरी वीडियो वायरल, भावुक फैंस बोले- न्याय होना चाहिए
तुनिशा के लिए भावुक पोस्ट के साथ ही विशाल जेठवा ने आखिर ने सभी के लिए एक विशेष नोट साझा किया और लिखा, "कभी भी किसी व्यक्ति, स्थिति, भौतिक संपत्ति, सपने या यहां तक कि अपने विचार को भी अपने जीवन से ऊपर न रखें। कभी भी किसी ऐसी चीज के प्रति आसक्त न हों जो आपके जीवन को इतना बेचैन कर दे कि आपको ऐसा अतिवादी कदम उठाने का मन करे। जबकि हमारे पास जन्म के विपरीत मृत्यु के कई तरीके हैं, काश कोई इसे नहीं चुनता...।