फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

'सत्ते पे सत्ता' की रीमेक अब सिंघम के पाले में, हेमा मालिनी वाले रोल के लिए इस हीरोइन से बातचीत शुरू

Sat, 28 Dec 2019 12:01 PM IST
shrilata biswas अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: shrilata biswas Updated Sat, 28 Dec 2019 12:01 PM IST
विज्ञापन
satte pe satta film approach to ajay devgn after salman khan
Ajay Devgn - फोटो : social media

ऋतिक रोशन, सलमान खान, रणवीर सिंह, अक्षय कुमार और अब अजय देवगन। फिल्म 'सत्ते पे सत्ता' के रीमेक के लिए फराह खान और रोहित शेट्टी एक लंबे समय से मुख्य अभिनेता की तलाश कर रहे हैं, लेकिन कोई इस फिल्म को करने के लिए तैयार ही नहीं हो रहा है। 

satte pe satta film approach to ajay devgn after salman khan
Ajay Devgn - फोटो : Social Media

कई बड़े नामों से गुजरने के बाद आखिरकार गेंद अब मेगा स्टार अजय देवगन के पाले में आकर गिरी है। हालांकि अभी अजय ने भी इस फिल्म को करने के लिए हामी नहीं भरी है। निर्माता और निर्देशक अभी भी अजय से आस लगाए बैठे हुए हैं। फिल्म की हीरोइन को लेकर कटरीना कैफ पर बातचीत जारी है। 

satte pe satta film approach to ajay devgn after salman khan
katrina kaif - फोटो : instagram

एक करीबी सूत्र के मुताबिक, 'अजय ने अभी तक इस प्रोजेक्ट के लिए मंजूरी नहीं दी है। कटरीना कैफ को फिल्म में हीरोइन की भूमिका निभाने के लिए बात चल रही है। जल्द ही रिलीज होने वाली सूर्यवंशी और फोनबूथ की शूटिंग खत्म होने के बाद कटरीना के पास अभी कोई दूसरी फिल्म नहीं है। अजय फिल्म सूर्यवंशी में एक कैमियो रोल करेंगे। इससे पहले अजय और कटरीना फिल्म राजनीति में सह-कलाकार के रूप में नजर आ चुके हैं। वहां ये दोनों एक रोमांटिक जोड़ी के तौर पर नहीं थे इसलिए यह एक नए जोड़े के रूप में ही दिखेंगे।'

विज्ञापन
विज्ञापन
satte pe satta film approach to ajay devgn after salman khan
Ajay Devgn - फोटो : social media

इसी साल फरवरी में, शेट्टी ने घोषणा की थी कि उन्होंने फराह खान को फिल्म के निर्देशक के रूप में साइन कर लिया है। दस महीने बाद भी दोनों ही हाथ मलते दिखाई दे रहे हैं। रिलायंस एंटरटेनमेंट को इस फिल्म के अधिकार लेने के लिए कई बड़ी पार्टियों के दावों का सामना करना पड़ा है, जिसमें एक हॉलीवुड स्टूडियो, मुंबई का एक फिल्म निर्माता और कई अन्य लोग भी शामिल हैं। एक लंबे समय तक इस फिल्म के लिए ऋतिक रोशन को फाइनल समझा जा रहा था। जब उन्होंने इस फिल्म से अपने हाथ पीछे खींच लिए तब यह फिल्म सलमान पास से होती हुई अजय तक जा पहुंची है।

EXCLUSIVE: राष्ट्रीय पुरस्कार विजेताओं को फिर बुलाया गया दिल्ली, बिग बी को राष्ट्रपति देंगे सम्मान

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed