फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Box Office Report: 'डॉक्टर जी' को मिली ठीकठाक ओपनिंग, पहले ही दिन औंधे मुंह गिरी 'कोड नेम तिरंगा'

Sat, 15 Oct 2022 08:20 AM IST
निधि पाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: निधि पाल Updated Sat, 15 Oct 2022 08:20 AM IST
विज्ञापन
Friday box office collection report doctor g code name tiranga godfather vikram vedha ponniyin selvan 1
बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट - फोटो : सोशल मीडिया

बीते शुक्रवार को बॉक्स ऑफिस पर दो फिल्में रिलीज हुई हैं पहली तो परिणीति चोपड़ा और हार्डी संधू स्टारर कोड नेम तिरंगा और दूसरी आयुष्मान खुराना स्टारर डॉक्टर जी। जिनमें से कोड नेम तिरंगा की शुरुआत तो बेहद खराब हुई है, वहीं डॉक्टर जी ने पहले दिन 10 फीसदी कमाई करके राहत की सांस ली है। इस के अलावा सिनेमाघरों में गॉडफादर, पोन्नियन सेल्वन, विक्रम वेधा, और गुडबाय का भी शुक्रवार का कलेक्शन सामने आ गया है। तो चलिए आपको बताते हैं कि किस फिल्म ने कितनी कमाई की है-

Friday box office collection report doctor g code name tiranga godfather vikram vedha ponniyin selvan 1
डॉक्टर जी - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

डॉक्टर जी
आयुष्मान खुराना स्टारर फिल्म डॉक्टर जी ने कम बजट होने के बावजूद पहले दिन बढ़िया ओपनिंग की है। ओपनिंग डे पर इस फिल्म ने अपने बजट की 10 प्रतिशत कमाई कर ली है। देश के करीब 2500 स्क्रीन्स में रिलीज हुई फिल्म ‘डॉक्टर जी’ ने करीब यानी 3.5 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है।

Doctor G Day 1 Collection: ‘चंडीगढ़ करे आशिकी’ से भी पीछे पहुंचे आयुष्मान, ‘डॉक्टर जी’ का इतना रहा कलेक्शन
 

Friday box office collection report doctor g code name tiranga godfather vikram vedha ponniyin selvan 1
कोड नेम तिरंगा - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

कोड नेम तिरंगा
परिणीति चोपड़ा और हार्डी संधू स्टारर फिल्म कोड नेम तिरंगा भी शुक्रवार को सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। इस फिल्म में परिणीति पहली बार एक्शन मोड में नजर आई हैं। परिणीति की फिल्म ने पहले दिन बेहद खराब शुरूआत की है। शुरुआती आंकड़ों के हिसाब से शुक्रवार को इस फिल्म का कलेक्शन महज 25 लाख रुपये रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Friday box office collection report doctor g code name tiranga godfather vikram vedha ponniyin selvan 1
गॉडफादर - फोटो : सोशल मीडिया

गॉडफादर
साउथ के सुपरस्टार चिरंजीवी की हाल ही में रिलीज हुई फिल्म से लोगों को बहुत उम्मीदें थी, लेकिन 'गॉडफादर' दर्शकों की अपेक्षा पर खरी नहीं उतरी। सामने आए शुरुआती आंकड़ों के हिसाब से 10वें दिन भी फिल्म बॉक्स ऑफिस पर दर्शकों के लिए तरसती दिखाई दी। शुक्रवार को फिल्म ने केवल 60 लाख रुपये का ही बिजनेस किया है। इसी के साथ फिल्म का कुल कलेक्शन 68 करोड़ रुपये हो गया है।

Godfather Box Office Collection Day 10: बॉक्स ऑफिस पर गॉडफादर की हालत खराब, दर्शकों के लिए तरस रही फिल्म

विज्ञापन
Friday box office collection report doctor g code name tiranga godfather vikram vedha ponniyin selvan 1
पीएस 1 - फोटो : social media

पोन्नियन सेल्वन
साउथ के साथ-साथ बॉलीवुड स्टार्स की अदाकारी से सजी फिल्म 'पीएस-1' के भी आंकड़े सामने आ गए हैं। सामने आए ताजा आंकड़ों की मानें तो 'पीएस 1' ने 15वें दिन महज 2.85 करोड़ रुपये का बिजनेस किया है। हालांकि यह आंकड़े शुरुआती है जिसमें आने वाले समय में फेरबदल देखा जा सकता है। इसके साथ ही फिल्म का कुल कलेक्शन 233.30 करोड़ रुपये हो गया है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed