इस हफ्ते बॉक्स ऑफिस पर हिंदी सिनेमा की दो दमदार फिल्में रिलीज हुई, 'एनिमल' और 'सैम बहादुर'। एक तरह जहां रणबीर कपूर और रश्मिका मंदाना की फिल्म 'एनिमल' का जादू पहले दिन से ही दर्शकों के बीच देखने को मिल रहा है। 'एनिमल' ने पहले दिन ही छप्परफाड़ कमाई की थी, जो दूसरे दिन भी जारी रही। वहीं, दूसरी ओर विक्की कौशल की फिल्म 'सैम बहादुर' को भी दर्शकों और समीक्षकों की अच्छी प्रतिक्रिया मिली है। चलिए जानते हैं 'एनिमल' और 'सैम बहादुर' की दूसरे दिन की कमाई...
Saturday Box Office Report: रणबीर कपूर की 'एनिमल' ने मारी लंबी छलांग, ऐसा रहा विक्की की 'सैम बहादुर' का हाल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एनिमल
रणबीर कपूर की फिल्म 'एनिमल' दर्शकों को खूब पसंद आ रही है। फिल्म को सेंसर बोर्ड से 'ए' सर्टिफिकेट मिला था। फिल्म के कई सीन्स सोशल मीडिया पर खूब वायरल भी हुए। सिनेमाघरों में इस फिल्म को देखने के लिए बच्चे या किशोर नहीं जा सकते हैं। ऐसे में फिल्म केवल व्यस्क ही दे रहे हैं, इसके बावजूद फिल्म ने पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड तोड़ कमाई की। फिल्म दो दिन की कमाई में 100 करोड़ का आंकड़ा भी पार कर चुकी है।
The Archies: खुशी कपूर बचपन से हो रहीं ट्रोल्स की शिकार, सुर्खियों में 'द आर्चीज' अभिनेत्री का बड़ा बयान
'एनिमल' की कमाई की बात करें तो एक दिसंबर को रिलीज हुई फिल्म ने पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर 63.8 करोड़ रुपये की दमदार कमाई की। फिल्म की कमाई दूसरे दिन भी धमाकेदार रही। 'एनिमल' ने दूसरे दिन यानी शनिवार को 66 करोड़ रुपये की कमाई की, जो पहले दिन के मुकाबले ज्यादा रही। वहीं कुल कलेक्शन की बात करें तो फिल्म अब तक 129.80 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर चुकी है।
Exclusive Haqeeqat 2: केतन आनंद बनाने जा रहे सुपरहिट ‘हकीकत’ की सीक्वल, ‘अमर उजाला’ से साझा की ये पूरी योजना
सैम बहादुर
विक्की कौशल की 'सैम बहादुर' भी एक दिसंबर को रिलीज हुई, जो फील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ के जीवन पर आधारित है। फिल्म की कहानी और विक्की के अभिनय की तारीफ समीक्षकों के साथ साथ कई बॉलीवुड सितारों ने भी की। वहीं फिल्म में विक्की के अलावा सान्या मल्होत्रा , फातिमा सना शेख, नीरज काबी और मोहम्मद जीशान अय्यूब की अदाकारी ने दर्शकों का दिल जीता। वहीं कमाई की बात करें तो फिल्म ने पहले दिन 6.25 करोड़ रुपये की कमाई की थी। वहीं, दूसरे दिन यानी शनिवार को फिल्म की कमाई ने उछाल के साथ 9.25 करोड़ रुपये की कमाई की। वहीं, अब फिल्म का कुल कलेक्शन 15.50 करोड़ रुपये हो चुका है।
Bollywood Celebs: पर्दे पर खूब हिट रहीं ये जोड़ियां, लेकिन अब एक-दूजे का सामना करने से भी कतराते हैं ये सितारे
| फिल्में | दूसरे दिन की कमाई (करोड़ों में) | कुल कमाई (करोड़ों में) |
| एनिमल | 66 | 129.80 |
| सैम बहादुर | 9.25 | 15.50 |