फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Box Office Report: दूसरे दिन महज इतने करोड़ पर सिमटी अमिताभ की 'गुडबाय', 'पीएस-1' और 'गॉडफादर' का ऐसा रहा हाल

Sun, 09 Oct 2022 08:52 AM IST
निधि पाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: निधि पाल Updated Sun, 09 Oct 2022 08:52 AM IST
विज्ञापन
saturday box office collection report vikram vedha ponniyin selvan 1 ps 1 kantara godfather the ghost goodbye
बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट - फोटो : सोशल मीडिया

बॉक्स ऑफिस पर इन दिनों हिंदी फिल्में धमाल मचा रही हैं। हालांकि कुछ दिनों पहले इसी टिकट खिड़की पर सूखा पड़ा था, लेकिन अब धीरे-धीरे दर्शकों की वापसी सिनेमाघरों की ओर हो रही है। एक तरफ जहां पीएस-1 सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई है, वहीं अमिताभ बच्चन की फिल्म गुडबाय और चिरंजीवी की गॉडफादर कुछ खास कमाल नहीं दिखा पा रही है। तो चलिए आपको बताते हैं विक्रम वेधा, पोन्नियन सेल्वन, गुडबाय और विक्रम वेधा का कारोबार कैसा रहा। 

saturday box office collection report vikram vedha ponniyin selvan 1 ps 1 kantara godfather the ghost goodbye
गुडबाय - फोटो : सोशल मीडिया

गुडबाय
रश्मिका मंदाना ने फिल्म गुडबाय के जरिए बॉलीवुड में डेब्यू किया है। कुछ दिनों पहले इस फिल्म का ट्रेलर हाल ही में रिलीज किया गया था, जिसे दर्शकों ने पसंद किया था, लेकिन फिल्म शायद लोगों को खास पसंद नहीं आ रही है। इस फिल्म ने पहले दिन 1.2 करोड़ का कलेक्शन किया था। वहीं दूसरे दिन फिल्म की कमाई में थोड़ा उछाल देखने को मिला है। शुरुआती आंकड़ों के अनुसार फिल्म ने दूसरे दिन 1.5 करोड़ का बिजनेस किया है। इसी  के साथ फिल्म की कुल कमाई 2.70 करोड़ रुपये हो गई है।

GoodBye Box Office Collection: रश्मिका का बॉलीवुड डेब्यू रहा फीका, दूसरे दिन भी 'गुडबाय' नहीं दिखा सकी कमाल
 

saturday box office collection report vikram vedha ponniyin selvan 1 ps 1 kantara godfather the ghost goodbye
गॉडफादर - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

गॉडफादर
चिरंजीवी और सलमान खान की फिल्म गॉडफादर बीते हफ्ते ही रिलीज हुई है। फिल्म लोगों की उम्मीदों पर खरी नहीं उतर सकी है। अब तक के प्राप्त आंकड़ों के मुताबिक फिल्म ने शनिवार को 10.50 करोड़ का कलेक्शन किया है। इसी के साथ फिल्म की कुल कमाई 51.30 करोड़ रुपये हो गई है। इतने बड़े स्टार कास्ट के बाद भी फिल्म के इस तरह के कलेक्शन वाकई चौंकाने वाले हैं।

Godfather BoxOffice Collection: चौथे दिन गॉडफादर की कमाई में आया उछाल, बॉक्स ऑफिस पर किया इतने करोड़ का बिजनेस
 

विज्ञापन
विज्ञापन
saturday box office collection report vikram vedha ponniyin selvan 1 ps 1 kantara godfather the ghost goodbye
पीएस-1 - फोटो : सोशल मीडिया

पोन्नियन सेल्वन
साउथ फिल्म सिनेमा के मशहूर निर्देशक 'मणिरत्नम' की फिल्म 'पोन्नियिन सेल्वन' 1 (पीएस 1) ने अपनी रिलीज के साथ ही सिनेमाघरों में धमाल मचा रही है। 'पोन्नियिन सेल्वन' अपनी रिलीज के शुरुआती दिन में ताबड़तोड़ कमाई करते हुए सभी की उम्मीदों पर खरी साबित हुई थी। फिल्म ने पहले दिन ही धमाकेदार कमाई करते हुए  33.15 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। वहीं, बात करें तो शनिवार को हुई कमाई की तो पीएस-1 ने अपनी रिलीज के नौवें दिन कुछ 14.70 करोड़ का कारोबार किया है।

विज्ञापन
saturday box office collection report vikram vedha ponniyin selvan 1 ps 1 kantara godfather the ghost goodbye
विक्रम वेधा - फोटो : सोशल मीडिया

विक्रम वेधा
पुष्कर और गायत्री के निर्देशन में बनी 'विक्रम वेधा' बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन करने में असफल साबित हो रही है। 'विक्रम वेधा' इसी नाम से बनी साउथ की फिल्म का हिंदी रीमेक है, जिसका निर्देशन पुष्कर और गायत्री ने ही किया था। इस फिल्म में आर माधवन और विजय सेतुपति मुख्य भूमिका में थे। वहीं, हिंदी रीमेक में ऋतिक रोशन ने वेधा का किरदार निभाया है, तो सैफ अली खान विक्रम के रोल में नजर आए हैं। शनिवार को इसकी कमाई में थोड़ी बढ़त देखने को मिली है। शुरुआती आंकड़ों के अनुसार नौवें दिन फिल्म ने 4 करोड़ का कलेक्शन किया है। अब फिल्म की कुल कमाई 65.11 करोड़ रुपये हो गई है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed