फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Saturday Box Office: 100 करोड़ रुपये के क्लब में शामिल हुई 'गोट', 'स्त्री 2' की चमक 24वें दिन भी रही बरकरार

Sun, 08 Sep 2024 08:13 AM IST
रुपाली रामा जायसवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: रुपाली रामा जायसवाल Updated Sun, 08 Sep 2024 08:13 AM IST
विज्ञापन
Saturday Box Office Collection Stree 2 The Greatest of All Time latest earning and occupancy
स्त्री 2-गोट - फोटो : इंस्टाग्राम

सिनेमाघरों में फिल्मों का आना और जाना लगा रहता है। जहां कुछ फिल्में इतिहास रच जाती हैं तो कुछ दर्शकों को तरस जाती हैं। ऐसा ही कुछ हालिया रिलीज फिल्मों के साथ भी हुआ। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर रिलीज हुईं कुछ फिल्में सिनेमाघरों से हट चुकी हैं। वहीं, 'स्त्री 2' एकछत्र राज कर रही है। दूसरी ओर 5 सितंबर को विजय की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'द ग्रेटेस्ट ऑफ ऑल टाइम' यानी 'गोट' ने दस्तक दी। हालांकि, यह भी उम्मीद के मुताबिक कलेक्शन करती नजर नहीं आ रही है। तमिल में भले ही इसकी चांदी हैं, लेकिन हिंदी में इसका हाल बेहाल है। आइए इन फिल्मों के हालिया कारोबार पर गौर फरमा लेते हैं-

Saturday Box Office Collection Stree 2 The Greatest of All Time latest earning and occupancy
'स्त्री 2' - फोटो : इंस्टाग्राम@shraddhakapoor

मैडॉक सुपरनैचुरल यूनिवर्स की पांचवीं फिल्म 'स्त्री 2' ने बॉक्स ऑफिस पर सफलता का परचम लहरा दिया है। महज 60 करोड़ रुपये के बजट में बनी यह फिल्म रिलीज के पहले दिन ही प्री पेड प्रीव्यू को मिलाकर फिल्म का बजट निकालने में कामयाब रही। उसके बाद इसकी धुआंधार कमाई देखकर हर कोई दंग रह गया। श्रद्धा कपूर, राजकुमार राव, पंकज त्रिपाठी, अभिषेक बनर्जी और अपारशक्ति खुराना जैसे सितारों से सजी इस फिल्म को अमर कौशिक ने बखूबी निर्देशित किया है, जिसका नतीजा इसके कलेक्शन में साफ दिख रहा है। 

Saturday Box Office Collection Stree 2 The Greatest of All Time latest earning and occupancy
'स्त्री 2' - फोटो : इंस्टाग्राम@shraddhakapoor

'स्त्री 2', 500 करोड़ रुपये के क्लब में शामिल होने वाली भारत की पहली हॉरर-कॉमेडी फिल्म बन गई है। साल 2018 की फिल्म 'स्त्री' के सीक्वल ने अपनी रिलीज के पहले हफ्ते में 291.65 करोड़ रुपये की कमाई की। दूसरे हफ्ते में इसका कलेक्शन 141.4 करोड़ रुपये रहा। तीसरे हफ्ते फिल्म ने 70.2 करोड़ रुपये की कमाई की। 23वें दिन इसका कलेक्शन 4.5 करोड़ रुपये रहा और 24वें दिन यानी शनिवार को इसने 8.75 करोड़ रुपये की कमाई की। इस तरह 'स्त्री 2' का अब तक का कुल घरेलू बॉक्स ऑफिस कारोबार 516.50 करोड़ रुपये हो गया है। 

Asha Bhosle Birthday: आशा भोसले ने ब्रेट ली के साथ भी गाया था गाना, गिनीज बुक में भी दर्ज हो चुका है नाम

विज्ञापन
विज्ञापन
Saturday Box Office Collection Stree 2 The Greatest of All Time latest earning and occupancy
फिल्म 'द ग्रेटेस्ट ऑफ ऑल टाइम' - फोटो : एक्स @archanakalpathi ·

विजय की फिल्म 'द ग्रेटेस्ट ऑफ ऑल टाइम' (गोट) ने 5 सितंबर को सिल्वर स्क्रीन पर दस्तक दी। इसकी रिलीज से पहले प्रशंसकों के उत्साह को देखकर लग रहा था कि फिल्म आते ही बॉक्स ऑफिस पर छा जाएगी और नया कीर्तिमान स्थापित करेगी। हालांकि, ऐसा कुछ भी नहीं हुआ और जब नतीजा सामने आया तो हर कोई दंग रह गया। वेंकट प्रभु के निर्देशन में बनी इस 400 करोड़ी फिल्म ने भारतीय बॉक्स ऑफिस के टिकट विंडो पर 44 करोड़ रुपये की ओपनिंग ली। 

Mike Pandey: जैक्सन वाइल्ड लिगेसी अवॉर्ड से नवाजे गए माइक पांडे, पुरस्कार मिलने पर फिल्मकार ने जताई खुशी

विज्ञापन
Saturday Box Office Collection Stree 2 The Greatest of All Time latest earning and occupancy
फिल्म 'द ग्रेटेस्ट ऑफ ऑल टाइम' - फोटो : इंस्टाग्राम @actorvijay

विजय के अलावा मीनाक्षी चौधरी, प्रशांत, प्रभुदेवा, अजमल अमीर, योगी बाबू, तृषा कृष्णन और शिवकार्तिकेयन जैसे सितारों से सजी इस फिल्म के दूसरे दिन की कमाई में 42.05 प्रतिशत गिरावट दर्ज की गई। इसने शुक्रवार को महज 24.75 करोड़ रुपये का कारोबार किया। वहीं, तीसरे दिन कमाई में 29.41 प्रतिशत की गिरावट आई और इसने शनिवार को 33 करोड़ रुपये का कारोबार किया। इस तरह 'द ग्रेटेस्ट ऑफ ऑल टाइम' (गोट) का अब तक का कुल कलेक्शन 102.5 करोड़ रुपये हो गया है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed