सिनेमाघरों में हर शुक्रवार को नई फिल्में दस्तक देती हैं, जो बॉक्स ऑफिस के लिहाज स काफी बढ़िया रहता है। लेकिन इस शुक्रवार को बॉलीवुड या हॉलीवुड की कोई भी नई फिल्म रिलीज नहीं हुई। ऐसे में वीकएंड पर लोगों को पिछले हफ्तों में रिलीज हुई फिल्मों से ही काम चलाना पड़ा। हालांकि मराठी में रिलीज हुई रितेश देशमुख की फिल्म 'वेड' को अच्छा रिस्पांस मिला है। तो चलिए जानते हैं शनिवार को बॉक्स ऑफिस पर किस फिल्म ने बाजी मारी...
Box Office Report: बॉक्स ऑफिस पर नहीं थमी अवतार 2 की रफ्तार, सर्कस का पत्ता साफ तो दृश्यम 2 का जलवा बरकरार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अवतार:द वे ऑफ वॉटर
जैम्स कैमरून की फिल्म 'अवतार:द वे ऑफ वॉटर' को भारत में ही नहीं विदेश में भी बढ़िया रिस्पांस मिला है। फिल्म ने रिलीज के बाद से ही बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया था। वहीं, अब तीन हफ्ते बाद भी इसका बढ़िया प्रदर्शन जारी है। तीसरे शुक्रवार को फिल्म ने 10.15 करोड़ का कलेक्शन किया, तो शनिवार को इसमें बढ़त देखने को मिली और 12.50 करोड़ का कारोबार हुआ। ऐसे में फिल्म की अब तक की कुल कमाई 316.75 करोड़ रुपये हो गई है।
सर्कस
रणवीर सिंह की 'सर्कस' बॉक्स ऑफिस पर अपना कमाल दिखाने में नाकाम साबित हो रही है। रोहित शेट्टी के निर्देशन में बनी इस फिल्म में पूजा हेगड़े, जैकलीन फर्नांडीज और वरुण शर्मा सहित कई सितारे होने के बाद भी यह दर्शकों को सिनेमाघरों तक खींचने में विफल है। ओपनिंग डे पर ही धीमी शुरुआत करने वाली 'सर्कस' ने शुक्रवार को महज 98 लाख रुपये की कमाई की थी और शनिवार को भी यह खास कमाल नहीं दिखा पाई है। नौवें दिन फिल्म ने 1.55 करोड़ का कलेक्शन किया है। ऐसे में अब तक की इसकी कमाई 32.78 करोड़ हो गई है।
Rahat Indori Birth Anniversary: अब ना मैं हूं ना बाकी हैं जमाने मेरे, फिर भी मशहूर हैं शहरों में फसाने मेरे
दृश्यम 2
अजय देवगन की फिल्म 'दृश्यम 2' की रिलीज को अब छह हफ्ते हो गए हैं, लेकिन यह फिर भी बॉक्स ऑफिस पर टिकी हुई है। सिनेमाघरों में दस्तक देने के बाद से ही फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर कमाल कर दिया था। हालांकि अब छठे हफ्ते में कमाई में गिरावट आई है। शुक्रवार को फिल्म ने 80 लाख रुपये कमाए, तो शनिवार को इसकी कमाई 1.25 करोड़ रुपये रही। ऐसे में फिल्म का कुल कलेक्शन 232.72 करोड़ रुपये हो गया है।
Animal First Look Poster: 'एनिमल' का फर्स्ट लुक पोस्टर रिलीज, धांसू अंदाज में नजर आए रणबीर कपूर
वेड
रितेश देशमुख द्वारा निर्देशित पहली मराठी फिल्म 'वेड' ने इसी शुक्रवार को सिनेमाघरों में दस्तक दी है। इस फिल्म में वह 20 साल बाद जेनेलिया के साथ पर्दे पर दिखाई दिए हैं। ओपनिंग डे पर फिल्म ने ठीक ठाक शुरुआत की तो वीकएंड पर इसके कलेक्शन में बढ़ोतरी हुई। शुक्रवार को फिल्म ने 2.2 करोड़ का कलेक्शन किया था और शनिवार को यह 3.25 करोड़ रुपये रहा। ऐसे में फिल्म की कुल कमाई 5.45 करोड़ रुपये हो गई है।
Nana Patekar: दो वक्त की रोटी के लिए फिल्मों के पोस्टर पेंट करते थे नाना, ऐसे किया था पहली फिल्म में डेब्यू