फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Saturday Box Office Report: मजबूत कंटेंट के दम पर छा गई 'दृश्यम 2'! 'ऊंचाई' और 'यशोदा' की ठीक-ठाक कमाई जारी

Sun, 20 Nov 2022 08:06 AM IST
निधि पाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: निधि पाल Updated Sun, 20 Nov 2022 08:06 AM IST
विज्ञापन
Saturday box office report drishyam 2 day 2 uunchai kantara yashoda collection
दृश्यम 2, ऊंचाई - फोटो : सोशल मीडिया

जिस फिल्म का सभी को बेसब्री से इंतजार था, वह शुक्रवार को रिलीज हो गई है। अजय देवगन स्टारर दृश्यम 2 रिलीज होते ही सिनेमाघरों में धमाल मचाने लगी है। दृश्यम 2 साल की दूसरी सबसे बड़ी ओपनर फिल्म बनकर उभरी है। दृश्यम की सफलता के बाद फैंस में इस फिल्म को लेकर जबरदस्त उत्साह देखा जा रहा है। इसके अलावा सिनेमाघरों में ऊंचाई, यशोदा और कांतारा भी लगी हुई हैं। यशोदा को छोड़ दें तो बाकी दोनों फिल्में भी सिनेमाघरों में ठीक-ठीक कमाई कर रही हैं। तो चलिए बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट में आपको बताते हैं कि शनिवार को इन सभी फिल्मों ने कितनी कमाई की है।

Saturday box office report drishyam 2 day 2 uunchai kantara yashoda collection
दृश्यम 2 - फोटो : सोशल मीडिया

दृश्यम 2
अभिषेक पाठक द्वारा निर्देशित और अजय देवगन अभिनीत फिल्म 'दृश्यम 2' जबरदस्त चर्चा में है। 18 नवंबर 2022 को रिलीज हुई इस फिल्म ने बंपर ओपनिंग ली। इस फिल्म को क्रिटिक्स की भी अच्छी प्रतिक्रिया मिल रही है। रिलीज होते ही पहले दिन फिल्म ने 15.38 करोड़ रुपये की ओपनिंग की है। अभिषेक पाठक द्वारा निर्देशित इस फिल्म का दूसरे दिन का कलेक्शन तो और भी शानदार है। शुरुआती आंकड़ों के अनुसार शनिवार को दृश्यम 2 ने 21.20 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। इस फिल्म की कुल कमाई 36.58 करोड़ रुपये हो गई है।

इसे भी पढ़ें- Drishyam 2 Box Office Collection: 'दृश्यम 2' ने दूसरे दिन बॉक्स ऑफिस पर की ताबड़तोड़ कमाई, इतना हुआ कलेक्शन
 

Saturday box office report drishyam 2 day 2 uunchai kantara yashoda collection
ऊंचाई फिल्म - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

ऊंचाई
अमिताभ बच्चन स्टारर इस फिल्म को लोगों का लगातार अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। पहले हफ्ते में अच्छी कमाई के बाद दूसरे वीकएंड पर भी यह फिल्म शानदार बिजनेस कर रही है। कम बजट में बनी इस फिल्म ने पहले हफ्ते में 17.02 करोड़ रुपये बटोरे। वहीं नौंवे दिन की बात करें तो शुरुआती आंकड़ों के अनुसार 'ऊंचाई' ने दूसरे शनिवार को 2.45 करोड़ का बिजनेस किया है। इसी के साथ अब फिल्म का कुल कलेक्शन 20.78 करोड़ रुपये हो गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Saturday box office report drishyam 2 day 2 uunchai kantara yashoda collection
यशोदा - फोटो : सोशल मीडिया

यशोदा
सामंथा की पैन इंडिया फिल्म 'यशोदा' ने ओपनिंग डे पर अच्छी कमाई की थी। फिल्म 'यशोदा' की रिलीज के तीसरे दिन के बाद से इसके कलेक्शन में लगातार गिरावट दर्ज हो रही थी। लेकिन, शनिवार को कमाई के लिहाज से अच्छा संकेत मिला है। शुरुआती आंकड़ों के मुताबिक फिल्म ने नौवें दिन 1.10 करोड़ रुपये जुटाए हैं। इसी के साथ फिल्म का कुल कलेक्शन 15.75 करोड़ रुपये हो गया है। 

विज्ञापन
Saturday box office report drishyam 2 day 2 uunchai kantara yashoda collection
कांतारा - फोटो : सोशल मीडिया

कांतारा
ऋषभ शेट्टी की कांतारा दुनिया भर में धमाल मचा रही है। फिल्म का क्रेज इस कदर है कि रिलीज होने के 51 दिन बाद भी यह  सिनेमाघरों में दर्शकों का मनोरंजन कर रही है। फिल्म के 51वें दिन का आंकड़ा भी सामने आ गया है। शुरुआती आंकड़ों के अनुसार कांतारा ने शनिवार को कांतारा ने 1.50 करोड़ रुपये का बिजनेस किया है। देशभर में इस फिल्म ने 300.95 करोड़ रुपये का आंकड़ा छू लिया है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed