फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Box Office Report: एवेंजर्स का गेम 'एंड' नहीं कर पाई अवतार 2, जानें किन-किन फिल्मों को दे चुकी मात

Sun, 18 Dec 2022 09:04 AM IST
मेघा चौधरी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मेघा चौधरी Updated Sun, 18 Dec 2022 09:04 AM IST
सार

Saturday Box Office Report James Cameron avatar the way of water day 2 collection drishyam 2 Avengers Endgame

विज्ञापन
Saturday Box Office Report James Cameron avatar the way of water day 2 collection drishyam 2 Avengers Endgame
अवतार 2, स्पाइडरमैन नो वे होम - फोटो : सोशल मीडिया

इन दिनों सिनेमघरों में बॉलीवुड और हॉलीवुड फिल्मों के बीच टक्कर देखने को मिल रही है। जहां पिछले काफी समय से अजय देवगन की फिल्म ‘दृश्यम 2’ बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही थी, तो अब जेम्स कैमरून की फिल्म ‘अवतार: द वे ऑफ वाटर’ ने रिलीज के बाद से ही अपना जलवा दिखा दिया है। फिल्म ने अपने ओपनिंग डे पर ही बॉक्स ऑफिस पर शानदार शुरुआत की थी और दूसरे दिन भी इसने धमाल मचा दिया। तो चलिए जानते हैं कि शनिवार को किस फिल्म ने बाजी मारी...

Saturday Box Office Report James Cameron avatar the way of water day 2 collection drishyam 2 Avengers Endgame
‘अवतार द वे ऑफ वाटर’ - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

अवतार: द वे ऑफ वाटर
जेम्स कैमरून की फिल्म ‘अवतार: द वे ऑफ वाटर’ ने शुक्रवार को सिनेमाघरों में दस्तक दी थी। समुद्र और उसके नीचे की नावी की नीली दुनिया से रूबरू कराती इस फिल्म को दर्शकों का बेशुमार प्यार मिल रहा है और इसने दूसरे दिन भी बढ़िया प्रदर्शन किया है। सामने आए शुरुआती आंकड़ों के अनुसार फिल्म ने दूसरे दिन पहले भी ज्यादा कमाई की है। शुक्रवार को फिल्म ने 41 करोड़ का कारोबार किया था, जो शनिवार को 45 करोड़ रुपये रहा। ऐसे मे अब फिल्म का कुल कलेक्शन 86 करोड़ रुपये हो गया है। वहीं, फिल्म का ग्रॉस कलेक्शन 100 करोड़ हो गया है। ऐसे में ‘अवतार: द वे ऑफ वाटर’ दूसरे दिन भी ‘स्पाइडरमैन नो वे होम’ से आगे निकल गई है। ‘स्पाइडरमैन नो वे होम’ ने दूसरे दिन 20.37 करोड़ की कमाई की थी। हालांकि कैमरून की फिल्म 'एवेंजर्स एंडगेम' का दूसरे दिन 52.20 करोड़ की कमाई का रिकॉर्ड नहीं तोड़ पाई है। वहीं, यह 'एवेंजर्स इनफिनिटी वॉर', 'डॉ, स्ट्रेंज इन द मल्टीवर्स ऑफ मैडनेस' और 'थॉर लव एंड थंडर' को भी मात दे चुकी है। 


Brad Pitt: दोस्ती.. शादी.. तलाक.. जिंदगी में दो अभिनेत्रियों का राज, फिर भी अकेला क्यों यह रोमांटिक हीरो?

Saturday Box Office Report James Cameron avatar the way of water day 2 collection drishyam 2 Avengers Endgame
दृश्यम 2 - फोटो : Social media

दृश्यम 2
अजय देवगन की सस्पेंस थ्रिलर फिल्म को रिलीज के बाद से ही दर्शकों का बढ़िया रिस्पांस मिल रहा था। फिल्म पिछले चार हफ्तों से बॉक्स ऑफिस पर राज कर रही थी, ऐसे में कहा जा रहा था कि अवतार 2 की रिलीज के बाद पांचवें हफ्ते में इसे थोड़ा झटका लगेगा। लेकिन अभी भी फिल्म की कमाई करोड़ों में ही है। फिल्म ने पांचवें शुक्रवार को 1.07 करोड़ रुपये का कारोबार किया और शनिवार को 1.75 करोड़ का कारोबार हुआ। ऐसे में फिल्म का कुल कलेक्शन अब 218.52 करोड़ रुपये हो गया है।

Taraneh Alidoosti: ईरान में ऑस्कर विजेता फिल्म की अभिनेत्री गिरफ्तार, हिजाब विरोधी प्रदर्शन का किया था समर्थन

विज्ञापन
विज्ञापन
Saturday Box Office Report James Cameron avatar the way of water day 2 collection drishyam 2 Avengers Endgame
सलाम वेंकी - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

सलाम वेंकी
काजोल की 'सलाम वेंकी' ने पिछले हफ्ते सिनेमाघरों में दस्तक दी थी। ऐसे में काजोल की टक्कर पति अजय देवगन की फिल्म 'दृश्यम 2' से हुई, लेकिन फिल्म पहले ही दिन ढेर हो गई। समीक्षकों की सकारात्मक प्रतिक्रिया के बावजूद यह दर्शकों को सिनेमाघरों तक खींचने में नाकामयाब रही। वहीं, शनिवार को भी फिल्म की कमाई में गिरावट देखने को मिली। फिल्म की कमाई लाखों में ही सिमटी हुई है। 

Bhojpuri Actress: फिल्में हिट कराने की गारंटी मानी जाती थीं ये भोजपुरी अभिनेत्रियां, जानें अब कौन कहां?

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed