फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Box Office Report: बॉक्स ऑफिस पर ‘ऊंचाई’ से आगे निकली सामंथा की ‘यशोदा’, जानें ब्लैक पैंथर का कैसा रहा हाल

Sun, 13 Nov 2022 07:38 AM IST
मेघा चौधरी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मेघा चौधरी Updated Sun, 13 Nov 2022 07:38 AM IST
विज्ञापन
Saturday Box Office Report: Yashoda, Uunchai and Black Panther Wakanda Forever Movie Total Collection Results
ब्लैक पैंथर,यशोदा, ऊंचाई - फोटो : सोशल मीडिया

शुक्रवार को अलग-अलग जॉनर की कई फिल्मों ने सिनेमाघरों में दस्तक की थी। इसमें हॉलीवुड की 'ब्लैक पैंथर', बॉलीवुड की 'ऊंचाई' और साउथ की 'यशोदा' शामिल है। पहले दिन जहां इन फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छी शुरुआत की थी, तो अब वीकएंड पर इनके कलेक्शन में बढ़त देखने को मिली है। वहीं, दूसरे दिन भी 'ब्लैक पैंथर' बाकी फिल्मों से अपनी बढ़त बनाए हुए। तो चलिए जानते हैं कि शनिवार को बॉक्स ऑफिस पर इन सभी फिल्मों का कैसा हाल रहा...

Saturday Box Office Report: Yashoda, Uunchai and Black Panther Wakanda Forever Movie Total Collection Results
ऊंचाई - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

ऊंचाई
परिवारिक फिल्में बनाने के लिए मशहूर सूरज बड़जात्या इस बार दोस्ती के रिश्तों को दर्शती 'ऊंचाई' लेकर आए हैं। अमिताभ बच्चन, अनुपम खेर, बोमन ईरानी और नीना गुप्ता स्टारर इस फिल्म को 40 करोड़ की लागत से बनाया गया है। वहीं, पहले दिन फिल्म ने जहां 1.81 करोड़ रुपये कमाए थे, तो अब शनिवार को इसकी कमाई में उछाल देखने को मिला है। दूसरी दिन फिल्म ने 3.50 करोड़ का कारोबार किया है। ऐसे में अब इसका कुल कलेक्शन 5.31 करोड़ रुपये हो गया है।

Uunchai: अनुपम खेर को नहीं मिला 'ऊंचाई' का टिकट, वीडियो शेयर कर बोले- कुछ भी हो सकता है...

Saturday Box Office Report: Yashoda, Uunchai and Black Panther Wakanda Forever Movie Total Collection Results
यशोदा - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

यशोदा
एक्शन और इमोशन से भरपुर सामंथा रुथ प्रभु की फिल्म 'यशोदा' को दर्शकों की ओर से बढ़िया रिस्पांस मिल रहा है। करीब 30 से 35 करोड़ के बजट में बनी इस फिल्म ने 3.06 करोड़ के साथ बॉक्स ऑफिस पर अपनी शुरुआत की थी। वहीं, अब दूसरे दिन इसके कलेक्शन में बढ़त देखने को मिली है और इसने चार करोड़ रुपये का कारोबार किया है। ऐसे में अब फिल्म का कुल कलेक्शन 7.06 करोड़ रुपये हो गया है।

Akshay Kumar: अक्षय कुमार ने खुद छोड़ी ‘हेराफेरी’ सीरीज की तीसरी कड़ी, इन दो हिट फिल्मों के सीक्वल से भी इंकार

विज्ञापन
विज्ञापन
Saturday Box Office Report: Yashoda, Uunchai and Black Panther Wakanda Forever Movie Total Collection Results
ब्लैक पैंथर 2 - फोटो : सोशल मीडिया

ब्लैक पैंथर
हॉलीवुड फिल्म 'ब्लैक पैंथर: वकंडा फॉरएवर' ने दूसरे दिन भी सभी भारतीय फिल्मों को पटखनी दे दी है। पहले दिन जहां फिल्म ने 12.5 करोड़ के साथ बॉक्स ऑफिस पर अपनी शुरुआत की थी, तो अब दूसरे दिन इसने 13.50 करोड़ रुपये कमाए हैं। ऐसे में फिल्म का अब तक का कलेक्शन 26 करोड़ रुपये हो गया है। 1250 करोड़ के बजट में बनी 'ब्लैक पैंथर' के हिसाब से फिल्म की कमाई कम है, लेकिन भारतीय बॉक्स ऑफिस पर इसकी कमाई अन्य फिल्मों से ज्यादा है।

Rakesh Kumar: अमिताभ का घंटा घंटा चुराकर बनाई फिल्म ‘याराना’, रेखा से पहली बार कराई इस हीरोइन की डबिंग
 

विज्ञापन
Saturday Box Office Report: Yashoda, Uunchai and Black Panther Wakanda Forever Movie Total Collection Results
कांतारा - फोटो : सोशल मीडिया

कांतारा
ऋषभ शेट्टी की कन्नड़ फिल्म 'कातांरा' को दर्शकों ने काफी पसंद किया है। वहीं, रिलीज के सातवें हफ्ते में भी फिल्म सिनेमाघरों में बनी हुई और अच्छी कमाई कर रही हैं। शुक्रवार को फिल्म ने 2.11 करोड़ रुपये कमाए, तो अब शनिवार को इसकी कमाई भी बढ़ी है और इसने 3.75 करोड़ का कारोबार किया। ऐसे में अब इसका कुल कलेक्शन 284.41 करोड़ रुपये हो गया है।

Akshay Kumar: आलोचकों को अक्षय कुमार ने दिया करारा जवाब, बोले-ऐसे ही फिल्में करूंगा, किसी की चोरी नहीं करता

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed