फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सत्यजीत रे ने जीते थे ऑस्कर सहित 32 राष्ट्रीय पुरस्कार, भारत रत्न सम्मानित निर्देशक की इस फिल्म पर हुआ था बवाल

Thu, 23 Apr 2020 02:40 PM IST
Avinash Pal एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Avinash Pal Updated Thu, 23 Apr 2020 02:40 PM IST
विज्ञापन
Satyajit Ray 28th death anniversary know about oscar winning director
Satyajit Ray

दादा साहेब फाल्के के बाद इंडियन सिनेमा में सबसे बड़ा नाम सत्यजीत रे का है। सत्यजीत रे की गिनती उन सितारों में होती है जिन्होंने विदेश में भी भारतीय सिनेमा का परचम बुलंद किया।  ने सत्यजीत रे ने भारतीय फिल्म जगत को दुनिया भर में पहचान दिलाई। सत्यजीत रे को दुनिया को अलविदा कहे 28 बरस हो गए हैं, लेकिन उनकी फिल्में, उनका निर्देशन आज भी याद किया जाता है। आज सत्यजीत रे की पुण्यतिथि के मौक पर हम आपको बताते हैं उनसे जुड़ी कुछ खास बातें।

Satyajit Ray 28th death anniversary know about oscar winning director
सत्यजीत रे - फोटो : SELF

ऑस्कर पुरस्कार
सिनेमा के क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान के लिए ही उन्हें ऑस्कर सम्मान दिया गया था। तीस मार्च 1992 को भारतीय फिल्मकार सत्यजीत रे को 'ऑनररी लाइफ टाइम अचीवमेंट' पुरस्कार से नवाजा गया था। वहीं ऐसा भी कहा जाता है कि सत्यजीत रे के बीमार होने की वजह से खुद  ऑस्कर के पदाधिकारी कोलकाता में उन्हें अवॉर्ड देने आए थे।

Satyajit Ray 28th death anniversary know about oscar winning director
satyajit ray

भारत रत्न
भारत रत्न, भारत का सबसे बड़ा नागरिक सम्मान है। यह किसी भी क्षेत्र में सर्वोच्च सेवा या प्रदर्शन के लिए दिया जाता है। इस सम्मान के तहत एक सम्मन पत्र और मेडल दिया जाता है। इसके तहत किसी भी तरह की नगद राशि नहीं दी जाती। बता दें कि 1992 में सत्यजीत रे को भारत रत्न से सम्मानित किया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Satyajit Ray 28th death anniversary know about oscar winning director
Satyajit Ray

32 राष्ट्रीय पुरस्कार
सत्यजीत रे का सिनेमा को अहम योगदान रहा था। इस बात का अंदाजा आप खुद इस बात से लगा सकते हैं कि भारत सरकार द्वारा सत्यजीत रे को 32 राष्ट्रीय पुरस्कारों से सम्मानित किया गया है। याद दिला दें कि पाथेर पांचाली, अपराजितो, अपूरसंसार और चारूलता जैसी यादगार फिल्में बनाने वाले सत्यजीत रे ने अपने जीवन में कुल 37 फिल्में बनाई थीं।

विज्ञापन
Satyajit Ray 28th death anniversary know about oscar winning director
पाथेर पांचाली - फोटो : सोशल मीडिया

पाथेर पांचाली की आलोचना
पाथेर पांचाली सत्यजीत रे की अपू ट्राईलॉजी की पहली फिल्म थी। ये भारतीय सिनेमा की बेहतरीन फिल्मों में से एक है।  इस फिल्म को विदेश में तो खूब पसंद किया गया लेकिन देश में इसकी आलोचना हुई। दरअसल रे ने भारत की असल तस्वीर दिखाई थी, जिसे विदेशों में तो खूब सराहा गया लेकिन भारत में नहीं। भारत में फिल्म की आलोचना इसलिए हुई क्योंकि इसमें भारत की गरीबी का महिमामंडन था। खास तौर से पश्चिम बंगाल के हालात को खुल कर पेश किया था। बता दें कि पाथेर पांचाली को भारतीय फिल्म जगत का बेहतरीन क्लासिक कहा जाता है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed