कार्तिक आर्यन और कियारा आडवाणी जल्द ही फिल्म सत्यप्रेम की कथा में एक साथ नजर आने वाले हैं। दोनों ही कलाकारों ने फिल्म की शूटिंग शुरू कर दी है। फिल्म भूल भुलैया 2 के बाद कियारा और कार्तिक की यह दूसरी फिल्म है। दोनों को हाल ही में एक गाने के सीक्वेंस की शूटिंग करते हुए देखा गया है। दोनों कलाकारों को नाटकीय पोशाक पहने देखा गया है। उनके यह कपड़े देख कर अंदाजा लगाया जा सकता है कि वह राजस्थानी गाना होने वाला है।
Kartik-Kiara: सत्यप्रेम की कथा के सेट से कार्तिक-कियारा की तस्वीर वायरल, राजस्थानी पोशाक में नजर आए सेलेब्स
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजस्थानी पोशाक में नजर आए कार्तिक और कियारा
कार्तिक और कियारा दोनों ही ट्वीनिंग करते हुए नजर आए थे। कार्तिक आर्यन हल्की दाढ़ी में राजस्थान की पारंपरिक लोक पोशाक में नजर आ रहे थे। वहीं, कियारा भी लाल रंग के लहंगे चोली में नजर आ रही हैं। एक्ट्रेस के दोनों हाथ चूड़ियों से भरे हुए थे। इस दौरान दोनों ही कलाकार काफी अच्छे लग रहे थे।
फिल्म में हो सकता है शादी का सीक्वेंस
इससे पहले भी फिल्म सत्यप्रेम की कथा के सेट से कार्तिक और कियारा की कुछ तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो चुकी हैं। उस दौरान दोनों को शादी के जोड़ा में कैप्चर किया गया था। उन तस्वीरों को देख लग रहा था कि दोनों का फिल्म में शादी का सीक्वेंस फिल्माया गया है।
29 जून को सिनेमाघरों में होगी रिलीज
सत्यप्रेम की कथा का निर्देशन समीर विद्वांस ने किया है। कार्तिक और कियारा ने पिछले साल सितंबर में फिल्म की तैयारी शुरू कर दी थी और फिर से साथ काम करने के बारे में अपनी उत्सुकता साझा की थी। वहीं आपको बता दें कि सत्यप्रेम की कथा से पहले इस फिल्म का नाम सत्यनारायण की कथा रखा गया था। हालांकि धार्मिक भावनाओं को आहत करने वाली प्रतिक्रियाओं का सामना करने के बाद, निर्माताओं ने टाइटल को बदल दिया था। यह फिल्म इस साल 29 जून को सिनेमाघरों में नजर आएगी।
Saas Bahu aur Flamingo Trailer: 'सास बहू और फ्लेमिंगो' का ट्रेलर आउट, ड्रग्स का धंधा करती नजर आईं डिंपल
फिल्म आरसी15 में नजर आएंगी कियारा
आपको बता दें कि कार्तिक आर्यन की इससे पहले आई फिल्म शहजादा बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई थी। वहीं कियारा आडवाणी सत्यप्रेम की कथा के अलावा राम चरण के साथ फिल्म आरसी 15 में नजर आने वाली हैं।
पुण्यतिथि: 20वीं सदी के 'तानसेन' बड़े गुलाम अली खान ने संगीत को दिया नया आयाम, महात्मा गांधी भी थे उनके मुरीद