एक्ट्रेस स्वरा भास्कर बॉलीवुड की उन एक्ट्रेस में से एक हैं जो सोशल मीडिया पर अपनी राय रखने से पीछे नहीं हटती हैं। चुनावी माहौल में स्वरा भास्कर कई प्रत्याशियों का खुलकर समर्थन भी कर रही हैं। पिछले दिनों वो बिहार के बेगुसराय थीं जहां उन्होंने कन्हैया के समर्थन में प्रचार किया। इसके बाद वो दिल्ली पहुंचीं जहां उन्होंने आप प्रत्याशियों के समर्थन में रोड शो करते दिखीं। अब स्वरा भास्कर ने एक बार फिर ऐसा कुछ लिखा है जिसकी चर्चा हो रही है।
दिल्ली में 'आप' को जिताने के लिए पूरा जोर लगा रहीं स्वरा भास्कर, भाजपा को सुनाई खरी खोटी
दरअसल, दिल्ली में आम आदमी पार्टी की प्रत्याशी आतिशी के खिलाफ पर्चा बांटा गया है, जिसमें उनके खिलाफ अपमानजनक बातें लिखी गई हैं। जिसके बाद दिल्ली की राजनीति गर्मा गई है। आम आदमी पार्टी का आरोप है कि आतिशी के खिलाफ भाजपा ने ये पर्चे बंटवाए हैं। इसी मामले में स्वरा भास्कर ने ट्वीट किया है।
स्वरा ने लिखा कि 'आतिशी के खिलाफ जो चिट्ठी वायरल हो रही है वह विकृत, घृणा से भरे, जातिवादी, सांप्रदायिक मानसिकता का नतीजा है। मुझे यह देखकर हैरानी है कि यह हरकत किसने की होगी। यह पूरी तरह से निंदनीय है। मुझे उम्मीद है कि आतिशी शानदार जीत दर्ज करेंगी।'
The letter circulating against @AtishiAAP can only be the product of a sick, perverse, toxic, hate filled, bigoted, casteist, communal, sleaze filled mind. Wonder which bunch of people that could be? 🤔 utterly condemnable and sick! I hope Atishi has a resounding win! pic.twitter.com/lag2og2vOQ
स्वरा आगे लिखती हैं कि 'पूर्वी दिल्ली, दिल्ली की बेटी आतिशी के आंसुओं का बदला उन्हें 12 मई को अपना एक-एक वोट देकर लें! महिलाओं का जो ऐसा अपमान करेगा वो आपकी बहन बेटियों का क्या मान रखेगा?' बता दें कि आतिशी के खिलाफ भाजपा उम्मीदवार गौतम गंभीर को टिकट दिया गया है।
पूर्वी दिल्ली, दिल्ली की बेटी आतिशी के आँसुओं का बदला उन्हें 12 मई को अपना एक एक वोट देकर लें! महिलाओं का जो ऐसा अपमान करेगा वो आपकी बहन बेटियों का क्या मान रखेगा???
