फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

किरदार के लिए बाल्ड लुक से भी नहीं हिचकिचाईं थीं ये अभिनेत्री, जन्मदिन पर जानें कुछ अनसुने तथ्य

Wed, 09 Oct 2019 04:03 PM IST
shrilata biswas एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: shrilata biswas Updated Wed, 09 Oct 2019 04:03 PM IST
विज्ञापन
sayani gupta birthday special here some unknown facts
Sayani Gupta - फोटो : Social Media

अभिनेत्री सयानी गुप्ता ने बॉलीवुड में अलग तरह के किरदार निभाकर अपनी खास पहचान बनाई है। सयानी का जन्म 9 अक्टूबर 1985 को पश्चिम बंगाल के कोलकाता में हुआ। उन्होंने फिल्म एंड टेलीविजन इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया से ग्रेजुएशन किया। सयानी ने साल 2012 में फिल्म 'सेकेंड मैरिज डॉट कॉम' से अपने फिल्मी सफर की शुरुआत की।

sayani gupta birthday special here some unknown facts
Sayani Gupta - फोटो : Social Media

सयानी शाहरुख खान की फिल्म 'फैन', 'बार बार देखो', 'जॉली एलएलबी 2' और हाल ही में रिलीज हुई 'आर्टिकल 15' में नजर आ चुकी हैं। इसके अलावा सयानी ने 'मार्गरीटा विद ए स्ट्रॉ' और 'पार्च्ड' जैसी लीक से हटकर फिल्मों से भी खूब वाहवाही बटोरी। वह 'इनसाइड एज' और 'फोर मोर शॉट्स प्लीज' जैसी कुछ सफल वेब सीरीज का भी हिस्सा रही हैं। अपने आप में एक शानदार अभिनेत्री सयानी लगातार अपनी बहुमुखी प्रतिभा को आगे बढ़ाते हुए दिखाई देती हैं।

sayani gupta birthday special here some unknown facts
Sayani Gupta - फोटो : Social Media

सयानी ने कुछ समय पहले बाल्ड लुक में अपनी एक तस्वीर शेयर की थी। उनका ये लुक देखकर उनके फैंस भी हैरान रह गए। सयानी गुप्ता की गिनती उन फाइन अभिनेत्रियों में होती है जो ट्रेंड से थोड़ा हटकर काम करते हैं। वो अपने किरदार को निभाने के लिए कड़ी मेहनत करती हैं और कई सारी ट्रांसफॉर्मेशन से गुजरती हैं। इस पोस्ट के साथ सयानी ने जानकारी दी कि उन्होंने इसके लिए प्रोस्थेटिक्स का इस्तेमाल किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
sayani gupta birthday special here some unknown facts
Sayani Gupta - फोटो : Social Media

बेबाक राय रखनी वालीं सयानी गुप्ता ने मीटू मूवमेंट के दौरान खुद के साथ हुई एक घटना को शेयर किया था। सयानी ने बताया था कि 'जब मैं 7-8 साल की थी तो मुझे एक बूढ़े आदमी ने बस में घेर लिया था, उस समय मैंने खुद को बचाने के लिए उसके पैर को कुचल दिया जिससे वह चिल्लाने लगा। अपनी सुरक्षा के लिए ऐसा करना बेहद जरूरी है। महिलाओं को ऐसे लोगों से हमेशा सावधान रहना चाहिए जिनके इरादे गलत हों।'

विज्ञापन
sayani gupta birthday special here some unknown facts
sayani gupta - फोटो : instagram

सयानी गुप्ता ने कहा- 'मीटू अभियान को अभी नहीं बल्कि 15-20 साल पहले आ जाना चाहिए था। यह अभियान आज की खास पीढ़ी के लिए हो रहा है। मैं अभिनेत्री तनुश्री दत्ता का शुक्रिया अदा करना चाहूंगी, जिन्होंने इसकी पहल की।'

द फैमिली मैन के दूसरे सीजन की शूटिंग शुरू, एजेंट श्रीकांत की कहानी इस बार नए गुल खिलाएगी

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed