दिलीप कुमार और सायरा बानोकी नातिन सायशा सहगल शादी के बंधन में बंधने जा रही हैं। वह तमिल एक्टर आर्य से आज (9 मार्च) शादी कर रही हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक आर्य और सायशा मुस्लिम रीति-रिवाजों से शादी करने जा रहे हैं। यह शादी हैदराबाद में हो रही है। जिसके बाद एक ग्रैंड रिसेप्शन भी दिया जाएगा। सायशा अजय देवगन की फिल्म 'शिवाय' में नजर आ चुकी हैं। वह अपने होने वाले पति आर्य से फिल्म 'गजिनीकांत' के दौरान मिली थीं।
PHOTOS: दिलीप कुमार की नातिन की आज हो रही शादी, प्री-वेडिंग सेलिब्रेशन में जमकर नाचीं सायरा बानो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शादी से पहले कपल ने एक पार्टी रखी थी जिसमें बॉलीवुड स्टार्स भी नजर आए। इस दौरान अभिनेता संजय दत्त, आदित्य पंचोली और खुशी कपूर ने इस सेलिब्रेशन का जमकर लुत्फ उठाया। सायशा ने इस सेलिब्रेशन में पिंक रंग का लहंगा पहना हुआ था। इस दौरान सायशा शाहिद कपूर और करीना कपूर की फिल्म जब वी मेट के एक गाने मौजा ही मौजा पर नाचीं। वहीं, डीजे डांस फ्लोर पर अभिनेत्री सायरा बानों भी ठुमके लगाती दिखीं।
A post shared by Pinkvilla South (@pinkvillasouth) on
बता दें कि सायशा और आर्य की अपकमिंग फिल्म को डायरेक्ट केवी आनंद और प्रोड्यूस लायका प्रोडक्शन कर रहा है। सायशा सहगल ने अपने करियर की शुरुआत 2015 में रिलीज हुई तेलगु फिल्म 'अखिल' से की थी। जिसके बाद वह बॉलीवुड फिल्म शिवाय में 2016 में नजर आई थीं।
इसके बाद सायशा ने तमिल इंडस्ट्री में 2017 में कदम रखा। वह कई तमिल फिल्मों में नजर आ चुकी हैं। सायशा सहगल एक्टर और प्रोड्यूसर सुमित सहगल और एक्ट्रेस शाहीन बानो की बेटी है।
शाहीन बानो सायरा बानो की भतीजी है। आर्य ने तमिल सिनेमा में 2005 डेब्यू किया था। इसके बाद उन्होंने तेलगु फिल्म में वरुडु में अल्लू अर्जुन के अपोजिट विलेन के रोल में नजर आए थे।