{"_id":"647c17cf6d3c4fc4d104f02a","slug":"school-of-lies-actress-nimrat-kaur-remembered-late-actor-irrfan-khan-who-gave-her-crucial-advice-in-2013-2023-06-04","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Nimrat Kaur: निम्रत कौर को इरफान खान ने दी थी यह बड़ी सलाह, 10 वर्ष बाद एक्ट्रेस ने खुलासे से बढ़ाई हलचल","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Nimrat Kaur: निम्रत कौर को इरफान खान ने दी थी यह बड़ी सलाह, 10 वर्ष बाद एक्ट्रेस ने खुलासे से बढ़ाई हलचल
दिवंगत एक्टर इरफान खान, नवाजुद्दीन सिद्दीकी और निम्रत कौर स्टारर 'द लंचबाक्स' एक सफल फिल्म रही है। रितेश बत्रा के निर्देशन में बनी इस मूवी को वर्ष 2013 के कान फिल्म समारोह के इंटरनेशनल क्रिटिक्स वीक में दिखाया गया था। वहीं, अब निम्रत कौर ने इरफान खान को याद करते हुए उनके साथ काम करने के अनुभव को साझा किया है। साथ ही उस एक बड़ी सलाह का खुलासा करती नजर आई हैं, जो उन्हें एक्टर ने दिया था।
2 of 5
निम्रत कौर
- फोटो : सोशल मीडिया
निम्रत कौर ने हाल ही में दिवंगत एक्टर को याद करते हुए एक इंटरव्यू में कहा, 'इरफान को कौन याद नहीं करता? वह एक राष्ट्रीय खजाना हैं। वास्तव में वह एक अंतरराष्ट्रीय खजाना हैं, और वह युगों के लिए एक हैं। समय बीतने के साथ ही उनकी रोशनी तेज होती जाएगी। मुझे याद है कि कान में फिल्म की स्क्रीनिंग हो चुकी थी और हम जानते थे कि फिल्म के साथ कुछ बड़ा होने वाला है। मैं उस समय बिल्कुल शांत थी। यह पहली बार था जब मुझे फिल्म में मुख्य भूमिका दी गई थी। मैंने हर तरह से उसी को अपना मंच माना जहां लोग मेरा नाम जानने लगे। कैडबरी गर्ल की पहचान से निकलकर मैं द लंचबॉक्स से निमरत कौर बन गई।'
3 of 5
निम्रत कौर
- फोटो : सोशल मीडिया
निम्रत कौर ने इरफान खान के जरिए दी गई एक महत्वपूर्ण सलाह का भी खुलासा किया। एक्ट्रेस ने कहा, 'काश मेरे पास उनके साथ कुछ स्क्रीन समय होता। मुझे याद है कि हम कान में बस में बैठे थे और मैंने उनसे पूछा था कि यह बहुत जबरदस्त है। आप अपने पास आने वाली इतनी सारी चीजों से कैसे निपटते हैं?' इस पर इरफान ने कहा था, 'इसका आनंद लें और इसका अधिकतम लाभ उठाएं, क्योंकि ऐसा अक्सर नहीं होता।'
'द लंचबॉक्स' की बात करें तो रितेश बत्रा के निर्देशन में बनी इस फिल्म की कहानी एक गलती से शुरू होती है। इला नाम की महिला अपने पति को खाने का डब्बा भेजती है, लेकिन टिफिन सर्विस की भूल के कारण यह साजन फर्नांडीज को पहुंच जाता है, और यहीं से इला और साजन की अनोखी प्रेम कहानी शुरू होती है।
निम्रत कौर के वर्कफ्रंट की बात करें तो वह अपनी लेटेस्ट वेब सीरीज 'स्कूल ऑफ लाइज' के प्रमोशन में जुटी हुई हैं। थ्रिलर और सस्पेंस से भरे इस शो में निम्रत के अलावा आर्यन सिंह अहलावत, दिव्यांश द्विवेदी, वीर, सोनाली कुलकर्णी, गीतिका विद्या ओहल्यान, वरिन रूपानी और आर्यन सिंह अहलावत जैसे सितारे मुख्य भूमिकाओं में हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।